{"_id":"67ddc133328ca36df40957c0","slug":"two-accused-arrested-for-tying-a-child-to-a-pole-and-beating-him-panchkula-news-c-87-1-pk11006-120715-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बच्चे को खंभे से बांधकर पीटने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बच्चे को खंभे से बांधकर पीटने के दो आरोपी गिरफ्तार
Sat, 22 Mar 2025 01:12 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Sat, 22 Mar 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। 10 साल के बच्चे को खंभे से बांधकर पीटने के दो आरोपियों को रामगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुबोध कुमार और सुरजीत सिंह कासगंज, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पीड़ित ने चंडीमंदिर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह यूपी निवासी है और वर्तमान में मोहाली में रहता है। 15 मार्च को उसका दस साल का बेटा कबाड़ चुनने घर से गया था। इस दौरान वह भटककर रामगढ़ चला गया, जहां एक जूस की दुकान पर बच्चे पर चोरी का झूठा आरोप लगाकर उसे आरोपियों ने पोल से बांधा और बुरी तरह से पीटा। लोगों की सूचना के बाद रामगढ़ पुलिस ने पहुंचकर बच्चे को बचाया था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 75 व भारतीय न्याय संहिता की धारा 351 (2) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।