{"_id":"621fd0c7f4d54147f00a1d12","slug":"two-accused-arrested-for-stealing-jewelery-worth-50-lakhs-from-home-pkl-office-news-pkl443567258","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से 50 लाख के गहने चुराने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से 50 लाख के गहने चुराने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पंचकूला। डिटेक्टिव स्टाफ ने पिंजौर स्थित डीएलएफ वैली के एक घर से करीब 50 लाख रुपये के गहने चोरी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान प्रमोद कुमार गांव चुटकी अख्तीयारी कोटिया व राकेश कुमार विकास नगर नई दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी प्रमोद कुमार को आगरा उत्तर प्रदेश व आरोपी राकेश कुमार को दिल्ली से से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर 6 दिन का पुलिस रिमांड लिया है।
जानकारी के अनुसार, पिंजौर डीएलएफ निवासी अश्वनी कुमार ने पिंजौर पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वे कमांड अस्पताल पंचकूला के ऑफिस से सुपरिंटेंडेंट के पद से सेवानिवृत्ति हैं। वे मूल रुप से कांगड़ा हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। 9 दिसंबर 2021 को वे परिवार सहित अपनी भानजी की शादी में कांगड़ा गए थे। 29 दिसंबर की शाम को उनके मित्र ने बताया कि आपके घर का दरवाजा खुला हुआ है और घर में चोरी हो गई है। सूचना पाकर वे अगले दिन वापस अपने घर पहुंचे तो उन्होंने देखा की मेन दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। दोनों कमरों और स्टोर की अलमारियों के ताले भी टूटे हुए थे और पूरा सामान बिखरा था। चोर उनके घर से कैश, सोने, चांदी के गहने व स्मार्ट वॉच चोरी करके ले गए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी जांच डिटेक्टिव स्टाफ को सौंप दी थी।
रिमांड के दौरान हो सकते हैं और कई खुलासे
इंस्पेक्टर मोहिन्द्र सिंह ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपियों से और कई खुलासे हो सकतेे हैं। आरोपी इससे पहले भी चोरी की बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से चोरी किए गहनों को बरामद किया जाएगा।