{"_id":"6726bceb42c26f7daa0df5c9","slug":"two-accused-arrested-for-snatching-mobile-phone-from-an-elderly-person-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-12049-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बुजुर्ग से मोबाइल फोन छीनने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बुजुर्ग से मोबाइल फोन छीनने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। बुजुर्ग से मोबाइल फोन छीनने के मामले में दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की टीम ने दो घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान अशोक पुत्र लालटा प्रसाद (20 वर्ष) और देव पुत्र बसंत (19 वर्ष) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अशोक पुत्र लालटा प्रसाद वासी गांव संग्रामपुर जिला बरेली उत्तर-प्रदेश हाल निवासी गांव नग्गल जिला पंचकूला और देव पुत्र बसंत वासी रेहमपुर जिला बिजनौर उत्तर-प्रदेश हाल निवासी गांव माणक्या में रूप में हुई है।
क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 के इंस्पेक्टर दलीप सिंह और उनकी टीम के अनुसार शिकायतकर्ता सुदेश कुमार निवासी सेक्टर-26 ने बताया कि उनका एग्रीकल्चर टूल्स का व्यवसाय है। 1 नवंबर 2024 की रात को जब वह सेक्टर-27 के विक्रम विहार में टहल रहे थे, तभी तीन युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार पर आए और उनका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। शिकायत मिलने पर क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की टीम ने तत्परता दिखाकर उप-निरीक्षक रवि कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की। घग्गर नदी के पास सेक्टर-27 में छीना झपटी को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पकड़ लिया गया। आरोपियों के खिलाफ चंडीमंदिर थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 304, 317(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।