फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two accused arrested for cheating people of Rs 10 lakh in the name of work visa to England

Panchkula News: इंग्लैंड के वर्क वीजा के नाम पर 10 लाख की ठगी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 25 Sep 2025 10:48 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Thu, 25 Sep 2025 10:48 PM IST
सार

पंचकूला में इंग्लैंड वर्क वीजा दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी के मामले में दो कैथल निवासी आरोपी गिरफ्तार किए गए। पुलिस रिमांड के दौरान उनसे ठगी की रकम और नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Two accused arrested for cheating people of Rs 10 lakh in the name of work visa to England

विस्तार

दोनों आरोपी कैथल के रहने वाले, पुलिस रिमांड पर कर रही है पूछताछ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। इंग्लैंड का वर्क वीजा दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 10 लाख रुपये ठगने के मामले में पुलिस की एंटी एमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कैथल निवासी सतपाल सिंह और कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार पंचकूला निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि इंग्लैंड का वर्क वीजा दिलाने के नाम पर उससे 10 लाख रुपये की ठगी की गई। रायपुररानी थाना पुलिस ने 20 अगस्त 2025 को मामला दर्ज किया था। इसके बाद जांच एंटी एमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट को सौंप दी गई थी। यूनिट इंचार्ज योगविंद्र सिंह और जांच अधिकारी गुरबचन सिंह ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर ठगी गई रकम की बरामदगी और उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed