फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two accused acquitted in case of theft of jewelery and money

Panchkula News: ज्वैलरी और रुपये चोरी करने के मामले में दो आरोपी बरी

Thu, 11 Jan 2024 08:40 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 08:40 PM IST
विज्ञापन
Two accused acquitted in case of theft of jewelery and money
पुलिस ने 2022 में किया था युवकों के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। चोरी करने के मामले में जिला अदालत ने दो आरोपियों को सबूतों के अभाव के चलते बरी कर दिया। बरी होने वाले युवकों की पहचान विशाल कुमार और मनोज निवासी गांव टिपरा पिंजौर के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता गुरमेल सिंह ने युवकों के खिलाफ घर से ज्वेलरी और पैसे चोरी करने के आरोप लगाए थे। अदालत में आरोपियों के खिलाफ लगाए आरोप साबित नहीं हो सके। इसके चलते कोर्ट ने दोनों युवकों को बरी कर दिया। पिंजौर थाना पुलिस ने युवकों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।



क्या था मामला
गुरमेल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह पिंजौर में रहता है 01 दिसंबर 2022 को वह परिवार के साथ घूमने गया था। जब वह दोपहर डेढ़ बजे घर पर वापस आए तो घर का दरवाजा टूटा था। घर से तीस हजार रुपये और ज्वेलरी गायब थी। शिकायतकर्ता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। पिंजोर थाना पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामले की जांच करने के बाद पुलिस ने विशाल कुमार और मनोज को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed