{"_id":"66f34d0eca21000b0e0e2857","slug":"tvs-agency-operator-cheated-for-rs-780-lakh-panchkula-news-c-87-1-spkl1032-115768-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: टीवीएस एजेंसी संचालक से 7.80 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: टीवीएस एजेंसी संचालक से 7.80 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंजौर। लोन दिलाने का झांसा देकर टीवीएस एजेंसी संचालक से 7.80 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता गौरव वर्मा निवासी धर्मपुर काॅलोनी ने बताया कि वह पिंजौर में टीवीएस वाहनों की एजेंसी का संचालक है। बीते दिनों आर्थिक तंगी के चलते लोन लेने के लिए उन्होंने चंडीगढ़ में एक व्यक्ति गगन से बात की। कुछ दिनों के बाद गगन अपने साथ पवन कुमार नाम के व्यक्ति को लेकर एजेंसी पहुंचा। उसने पवन को शुभ फाइनेंस सर्विस में लोन मैनेजर बताया। कुछ दिन बाद पवन ने उसे झांसे में लेकर कहा कि उसका तीन करोड़ रुपये तक का लोन हो जाएगा। कंपनी की पॉलिसी के हिसाब से डेढ़ लाख रुपये कंपनी के खाते में जमा करवाने होंगे। शिकायतकर्ता ने आरोपी की बातों में आकर डेढ़ लाख रुपये का भुगतान कर दिया। इसके बाद कंपनी पॉलिसी का हवाला देकर 6.30 लाख रुपये की मांग की। उसने उपरोक्त रुपया भी आरोपी को दे दिया। गौरव वर्मा ने बताया कि आरोपी ने उसे 6.30 लाख रुपये की डीडी भी दी जो बाद में फर्जी निकली।इसके बाद आरोपी ने आश्वासन दिया कि एक माह बाद उसके अकाउंट में रुपया आ जाएगा परंतु ऐसा नहीं हुआ। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने आरोपी से कई बार बात की परंतु वह बहानेबाजी करता रहा। इसके बाद उसका फोन भी बंद आने लगा। पुलिस ने आरोपी पवन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।