{"_id":"6a247ee09e9b86836d05a174","slug":"tushar-tripathi-scores-90-runs-kings-united-register-a-massive-85-run-victory-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-23815-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: तुषार त्रिपाठी के 90 रन, किंग्स यूनाइटेड ने 85 रन से दर्ज की बड़ी जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: तुषार त्रिपाठी के 90 रन, किंग्स यूनाइटेड ने 85 रन से दर्ज की बड़ी जीत
विज्ञापन
एपीसीएल सीजन-2 में चंडीमाता क्रिकेट क्लब 115 रन पर सिमटा, किंग्स यूनाइटेड का ऑलराउंड प्रदर्शन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। एपीसीएल सीजन-2 के लीग मुकाबले में किंग्स यूनाइटेड ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए चंडीमाता क्रिकेट क्लब को 85 रन से हरा दिया। तुषार त्रिपाठी की 90 रन की विस्फोटक पारी और गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत किंग्स यूनाइटेड ने एकतरफा जीत दर्ज की।
सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स यूनाइटेड ने 20 ओवर में छह विकेट पर 200 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज तुषार त्रिपाठी ने 54 गेंदों पर 90 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें नौ चौके और एक छक्का शामिल रहा। उनका स्ट्राइक रेट 166.67 रहा।
अजॉय ठाकुर ने 14 गेंदों पर 30 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। मध्यक्रम में परविंदर संधू ने 36 और संजू जे ने 20 रन का योगदान देकर टीम का स्कोर 200 रन तक पहुंचाया।
विज्ञापन
201 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीमाता क्रिकेट क्लब की टीम शुरुआत से ही दबाव में रही। कप्तान आप्पू जग्गी 14 रन बनाकर आउट हो गए। टीम की ओर से मनोज खत्री ने सर्वाधिक 32 रन बनाए, जबकि हरबंस ने 19 और गुरी ने 16 रन का योगदान दिया।
किंग्स यूनाइटेड के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए, जिससे चंडीमाता क्रिकेट क्लब कभी मुकाबले में वापसी नहीं कर सका। पूरी टीम 18.4 ओवर में 115 रन पर सिमट गई और किंग्स यूनाइटेड ने 85 रन से शानदार जीत अपने नाम कर ली।