{"_id":"6aa4620c8dcf38d42e01c23d","slug":"transfer-of-three-ias-officers-panchkula-news-c-16-1-pkl1024-1121269-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: तीन आईएएस अफसरों के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: तीन आईएएस अफसरों के तबादले
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने शुक्रवार को तीन आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। 2014 बैच के आईएएस अधिकारी ऋषि पाल सिंह की सेवाएं सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधीन कर उन्हें पंजाब राज्य महिला आयोग का सदस्य सचिव लगाया गया है। वह फिलहाल पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना के रजिस्ट्रार थे।
2015 बैच के आईएएस अधिकारी अभिजीत कपलिश को पंजाब एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (पेडा) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर बनाए रखते हुए खेल एवं युवा सेवाएं विभाग के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। यह जिम्मेदारी पहले आईएएस अधिकारी साक्षी साहनी के पास थी।
वहीं, 2018 बैच के आईएएस अधिकारी सुखजीत पाल सिंह की सेवाएं कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधीन की गई हैं। उन्हें पीएयू लुधियाना का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।