{"_id":"694d7ab7e14de5abef0831ff","slug":"tulsi-worship-program-and-cultural-events-in-swadeshi-mahotsav-panchkula-news-c-87-1-pan1001-130947-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंचकूला में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया तुलसी पूजन दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंचकूला में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया तुलसी पूजन दिवस
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में चल रहे स्वदेशी महोत्सव के छठे दिन बुधवार शाम तुलसी पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने श्रद्धा भाव से भाग लिया। महिलाओं ने मां तुलसी को सुसज्जित रूप में मंच पर लाकर पारंपरिक विधि-विधान से पूजन किया और दीप प्रज्ज्वलित कर आध्यात्मिक वातावरण बनाया।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल जिला मंत्री पुष्पा सिंहरोहा ने किया। उन्होंने मां तुलसी के धार्मिक, सांस्कृतिक और आयुर्वेदिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला और बताया कि तुलसी भारतीय जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा रही है।
इस अवसर पर स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि भारतीय धर्म मानवता का पाठ पढ़ाता है और स्वदेशी में भारतीयता की स्पष्ट झलक मिलती है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी महोत्सव केवल मेला नहीं, बल्कि भावनाओं, संस्कारों और संस्कृति से जुड़ने का सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अजय मित्तल की धर्मपत्नी बिंदु मित्तल, पूर्व मेयर उपेंद्र अहलूवालिया, पार्षद हरिंदर मलिक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस दौरान 200 से अधिक महिलाओं ने सामूहिक रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम को सफल बनाया।