{"_id":"683ef2f824be2327870d43ad","slug":"tubewell-developers-are-wandering-for-jobs-panchkula-news-c-16-pkl1043-727454-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: नौकरी के लिए भटक रहे ट्यूबवेल ऑपरेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: नौकरी के लिए भटक रहे ट्यूबवेल ऑपरेटर
विज्ञापन
चंडीगढ़ नगर निगम कार्यालय के बाहर जताया रोष, पुलिस ने नहीं जाने दिया अंदर
संवाद न्यूज एजेंसी
मनीमाजरा। नगर निगम के ट्यूबवेलों पर ठेका पर काम करने वाले ऑपरेटरों को चार दिन पहले अचानक नौकरी से निकालने पर उनमें बवाल मचा हुआ है। वह अपनी नौकरी पाने के लिए भटक रहे हैं। इसके विरोध में मंगलवार को ऑपरेटरों ने एससीसी वर्कर्स यूनियन के प्रधान सुरमुख सिंह के साथ नगर निगम कार्यालय के बाहर दिनभर बैठकर रोष जताया। जबकि मंगलवार को अंदर हाउस की बैठक चल रही थी। ये लोग अंदर नगर निगम कमिश्नर और मेयर से मिलना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने अंदर नहीं जाने दिया। इससे पहले कुछ ऑपरेटरों ने शनिवार को मनीमाजरा स्थित नगर निगम के सब ऑफिस में प्रदर्शन किया था। सोमवार काे भी ऑपरेटर इकट्ठे होकर सेक्टर-33 स्थित भाजपा कार्यालय कमलम पहुंचे थे। वहां उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जेपी मल्होत्रा, उपाध्यक्ष जगतार सिंह जग्गा, देवेंद्र बबला मिले थे, जिन्होंने आश्वासन दिया कि मंगलवार को हाउस की मीटिंग में नौकरी से निकाले जाने का मुद्दा उठाया जाएगा। इन नेताओं ने सभी ऑपरेटरों को आश्वासन दिया है कि सभी को दोबारा नौकरी पर लगाया जाएगा। किसी की रोजी रोटी नगर निगम के अधिकारियों को छीनने नहीं देंगे। पूर्व डिप्टी मेयर जगतार सिंह का कहना है कि इन ऑपरेटरों में कोई 15 साल, कोई 7 साल तो कोई चार साल से नौकरी कर रहा है। ऐसे में नौकरी जाने के बाद ये लोग कहां जाएंगे। इनका घर कैसे चलेगा। इसलिए भाजपा इनके साथ है, इनकी नौकरी नहीं जाने दी जाएगी।