{"_id":"65fb43a018eb2fabcd049308","slug":"truck-hits-swift-driver-drags-him-for-100-meters-pkl-office-news-c-87-1-spkl1017-110244-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: ट्रक ने स्विफ्ट चालक को मारी टक्कर, 100 मीटर तक घसीटता ले गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: ट्रक ने स्विफ्ट चालक को मारी टक्कर, 100 मीटर तक घसीटता ले गया
विज्ञापन
पंचकूला। मंगलवार की रात करीब 8.30 बजे सेक्टर-18 गोलचक्कर पर ट्रक ने पंचकूला नंबर की स्विफ्ट कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतना जोरदार थी कि ट्रक चालक कार को 100 मीटर आगे तक घसीटता ले गया। हादसे में कार के दाहिने साइड की दोनों गेट बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए और उसके शीशे भी टूट गए। कार चालक को चोटें आई लेकिन वह बाल-बाल बच गया।
सेक्टर-11 निवासी पंकज गुप्ता ने बताया कि वह रात करीब 8.30 बजे चंडीगढ़ से पंचकूला सेक्टर 11 अपने घर जा रहे थे। सेक्टर 18 गोलचक्कर पर आ रहे ट्रक चालक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। गनीमत रही कि हादसे में कार चालक पंकज को ज्यादा चोटें नहीं आई। मौके पर तुरंत डायल 112 की टीम और सेक्टर 7 पुलिस थाना की टीम पहुंची। उसके बाद पुलिस द्वारा ट्रक चालक को ट्रक सहित सेक्टर 7 पुलिस थाना ले जाया गया।
कार चालक व उसके परिजनों ने आरोप लगाया कि ट्रक चालक ने शराब पी हुई थी और उसका मेडिकल करवान ेके लिए बार-बार पुलिसकर्मी को कह रहे थे। हैरानी की बात यह है कि पुलिसकर्मी द्वारा इसके बावजूद ट्रक चाल का मेडिकल नहीं करवाया गया। यहां तक कि पुलिस द्वारा दोनों पार्टियों के बीच समझौता करवाने की कोशिश की जा रही थी। बुधवार की देर शाम तक इस मामले में कोई समझौता नहीं हुआ था।