फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Truck hits CTU conductor's bike, he dies during treatment

Panchkula News: सीटीयू कंडक्टर की बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत

Mon, 23 Sep 2024 07:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 07:11 AM IST
विज्ञापन
Truck hits CTU conductor's bike, he dies during treatment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंजौर। बाइक पर ड्यूटी जा रहे सीटीयू बस कंडक्टर को तेज रफ्तार ट्रक ने शिमला-जीरकपुर हाईवे पर टक्कर मार दी। हादसे में घायल बाइक चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पिंजौर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता पूनम सैनी निवासी मॉडल टाउन पिंजौर ने बताया कि उसका छोटा भाई मोहित कुमार सैनी सीटीयू बस में बतौर कंडक्टर नौकरी करता था। वह रोजाना की तरह बीते शुक्रवार को दिन में करीब दो बजे बाइक पर ड्यूटी के लिए डीपो नंबर तीन धनास चंडीगढ़ के लिए निकला। कुछ समय बाद उसके पिता के फोन पर राजेश नाम के किसी ने बताया कि मोहित की बाइक को शिमला-जीरकपुर हाईवे पर शिवालिक ढाबा के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी है।
विज्ञापन

मोहित सड़क पर गिरकर ट्रक के पिछले टायर के नीचे फंस गया है। घायल अवस्था में उसको सेक्टर-6 पंचकूला ले जाया गया। वहां से उसके भाई को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पूनम सैनी ने बताया कि इलाज के दौरान उसके भाई मोहित की मौत हो गई है। मामले में अमरावती चौकी इंचार्ज प्रताप सिंह का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है। अभी आरोपी गिरफ्त से बाहर है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed