फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   truck hits bike, nine months pregnant died

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, नौ माह की गर्भवती की मौत, ऑपरेशन से पैदा बच्चे ने भी तोड़ा दम

Sun, 17 Nov 2019 10:00 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 17 Nov 2019 10:00 AM IST
विज्ञापन
truck hits bike, nine months pregnant died
घटनास्थल पर पड़ी बाइक और मृतक सोनिया की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

अमरावती गेट के सामने शनिवार सुबह एक ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक पर सवार गर्भवती महिला सड़क पर जा गिरी। इसके बाद ट्रक महिला के सिर को कुचलते निकल गया। हादसे में महिला का पति चोटिल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।

विज्ञापन


पुलिस महिला को लेकर सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, डॉक्टरों की टीम ने महिला का ऑपरेशन कर नौ माह के बच्चे को बाहर निकाला। हालत नाजुक होने के कारण साढ़े सात घंटे के बाद नवजात ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मृतक महिला की पहचान सोनिया (22) निवासी चंडीकोटला के रूप में हुई है। घटना सुबह 10.45 बजे अमरावती गेट स्थित सूरजपुर के यू-टर्न पर हुई। हादसे के बाद चालक ने ट्रक सहित भागने की कोशिश की, लेकिन पीछा होते देख वह घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने पति तरसेम गांव अलीपुर टाउन थाना चंडी मंदिर 24 की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिंजौर पुलिस को दी शिकायत में तरसेम ने बताया कि उसकी पत्नी सोनिया नौ माह की गर्भवती थी। डॉक्टरों ने 25 नवंबर को डिलिवरी की डेट दी थी। वह शनिवार को बाइक से चंडीकोटला से अमरावती स्थित अस्पताल में चेकअप करवाने के बाद चंडीकोटला ससुराल छोड़ने जा रहा था। जैसे ही वह अमरावती गेट के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी।

इसके बाद सोनिया सड़क पर गिर गई और ट्रक उसकी गर्दन और सिर के ऊपर से गुजर गया। वह बाइक से कुछ दूरी पर जाकर गिरा, जिससे वह चोटिल हो गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस सोनिया को लेकर सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन कर बच्चे को बाहर निकाला। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसने भी दम तोड़ दिया। पिंजौर पुलिस ने तरसेम की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337, 304-ए के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला ने नहीं पहन रखा था हेलमेट
महिला सोनिया ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। यदि हेलमेट पहन रखा होता तो शायद उसकी जान बच जाती। डॉक्टरों ने बताया कि सोनिया की मौत सिर और गर्दन पर अधिक चोट लगने के कारण हुई है। सोनिया की मौत से ससुराल और मायके में गमगीन माहौल था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों को नहीं पता था कि वह अस्पताल से लौटकर घर नहीं पहुंचेगी। परिजनों ने पुलिस से आरोपी ट्रक चालक को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। सोनिया को कुचलने के बाद ट्रक चालक ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन कुछ लोगों को बाइक पर पीछे से आते देख वह घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर ट्रक को छोड़ भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की सभी पहलुओं पर तफ्तीश जारी है।

- महिला के पति तरसेम की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। ट्रक को कब्जे में ले जांच शुरू कर दी गई। चालक की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है और छापामारी के आदेश दिए हैं। आरोपी ट्रक चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - यशदीप सिंह, थाना प्रभारी पिंजौर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed