फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Truck driver arrested for fraudulently selling eggs worth Rs 12 lakh

12 लाख रुपये के अंडे धोखे से बेचने वाला ट्रक चालक गिरफ्तार

Fri, 20 May 2022 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Truck driver arrested for fraudulently selling eggs worth Rs 12 lakh
पंचकूला। एक ट्रक में पोल्ट्री फाम से अंडे लोड करके पंचकूला से असम भेजे गए थे, लेकिन ट्रक चालक अंडे लेकर असम पहुंचा ही नहीं। आरोपी चालक ने करीब 12 लाख रुपये के अंडे किसी और व्यक्ति को बेच दिए। चंडीमंदिर थाना पुलिस की टीम ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नरिंद्रर पाल सिंह निवासी आनंदपुर साहिब, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर सात दिन का रिमांड लिया है। जांच अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि रिमांड के दौरान धोखाधड़ी में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव मटावाला निवासी जरनैल सिंह ने बताया है कि उसकी गांव बतौड़ में महादेव रोडवेज नाम से ट्रांसपोर्ट का कारोबार है। उसके जानकार अशोक कुमार चावला अंडों का व्यापार करते हैं। अशोक कुमार चावला ने उसके पास हजोई असम के लिए 1316 बाक्स अंडे (कुल 9212 ट्रे अंडे ) के बुक करवाए थे। शिकायतकर्ता के पास ट्रक उपलब्ध नहीं होने के चलते उसने अपने जानकार ट्रांसपोर्टर गुरदीप सिंह से हजोई असम के लिए अंडों को ले जाने के लिए ट्रक भेजने के में बारे कहा। इस पर गुरदीप सिंह ने एक ट्रक चालक को भेज दिया था। इसके बाद ट्रक में 1316 बाक्स अंडों को लोड करवाकर असम के लिए बिल्टी काटकर ट्रक चालक को देकर रवाना कर दिया था।
विज्ञापन

छह दिन बाद भी ट्रक असम नहीं पहुंचा
इसके बाद छह दिन में भी ट्रक अंडे लेकर हजोई असम नहीं पहुंचा। इसके बाद अशोक कुमार चावला ने शिकायतकर्ता के पास फोन किया कि अभी तक ट्रक नहीं पहुंचा। इसके बाद शिकायतकर्ता ने ट्रक चालक को फोन किया तो उसने कहा कि मैं गुवाहाटी पहुंच गया हूूं और सुबह गाड़ी पार्टी के पास पहुंच जाएगी। अगले दिन भी ट्रक माल सहित पार्टी के पास नहीं पहुंचा तो शिकायतकर्ता ने फिर चालक को फोन किया तो उसका मोबाइल फोन नंबर बंद आया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने चंडीमंदिर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed