{"_id":"61d9ee062f7bb010d14cfd8a","slug":"trouble-weather-hit-on-mustard-crop-in-raipurrani-area-pkl-office-news-pkl4387210193","type":"story","status":"publish","title_hn":"परेशानी : रायपुररानी क्षेत्र में सरसों की फसल पर मौसम की मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परेशानी : रायपुररानी क्षेत्र में सरसों की फसल पर मौसम की मार
विज्ञापन
रायपुररानी। क्षेत्र में हुई बारिश और तेज हवाओं से जहां मौसम में ठंडक बढ़ी वहीं किसानों के लिए समस्या भी पैदा हो गई है। ग्रामीण क्षेत्र के किसान महिंद्र मीरपुर, सतीश वालिया, रामकुमार खेड़ी, विनोद राणा बडौना, कृष्ण सैनी हरिपुर, दर्शन हंगोला, रामकरण, बीरबल भांवली, जगीर सिंह रत्ताटिब्बी ने बताया कि दो दिन से चल रही तेज ठंडी हवा और बारिश के कारण खेत में उगी सरसों की फसल गिर गई है। इसे लेकर क्षेत्र के कई एकड़ भूमि की फसल खराब हो गई। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से तुरंत गिरदावरी कर मुआवजे की मांग की है।
खेत में सरसों की फसल बहुत अच्छी होने की उम्मीद थी, लेकिन मौसम ने सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अब भरपाई करने का किसान के पास कोई चारा नहीं है। - अनुज राणा, युवा किसान, गांव शाहपुर
सरकार और कृषि विभाग द्वारा लगाए जागरूकता कैंप से प्रेरित होकर किसानों ने क्षेत्र में कई एकड़ भूमि में सरसों की बुआई की थी लेकिन पूरी फसल खेत में ही बिछ गई है। - हेम सिंह चौहान, किसान
विज्ञापन
दो दिन की बारिश और तेज तूफान के कारण इस बार सरसों की पूरी फसल खराब हो गई है। उन्होंने बताया कि सरसों के फूल भी उग आए थे लेकिन फसल गिर जाने के कारण भारी नुकसान हो गया। == रणबीर सिंह, किसान गांव टपरियां