फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Trouble: warning of JJP leaders, if the sewer line is not fixed soon, we will file a case against the authorities

परेशानी : जजपा नेताओं की चेतावनी, सीवर लाइन जल्द ठीक नहीं हुई तो अधिकारियों पर दर्ज कराएंगे मामला

Wed, 21 Apr 2021 01:37 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Trouble: warning of JJP leaders, if the sewer line is not fixed soon, we will file a case against the authorities
जजपा नेता प्रशासक महाबीर कौशिक को ज्ञापन सौंपने के बाद जानकारी देते हुए। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। शहर के विभिन्न सेक्टरों में नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मंगलवार को जजपा नेताओं ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रशासक महाबीर कौशिक को ज्ञापन सौंपा। सेक्टर-20 में जीएचएस-105 से 111 के सामने की सीवर लाइन ठीक करवाने के लिए नेताओं ने विभागीय अधिकारियों को 15 दिन का समय दिया है। इसके बाद जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करवाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जजपा के जिला शहरी अध्यक्ष ओपी सिहाग ने प्रशासक को बताया कि सेक्टर-20 सबसे बड़ी आबादी वाला सेक्टर है। यहां पर सीवर के ओवरफ्लो की बड़ी समस्या है। जीएचएस-105 से लेकर 111 के सामने सीवर एक खुले नाले के रूप में बहता है। जीएचएस-111 के आसपास सीवर की गंदगी जमी रहती है। इसके अतिरिक्त एक मरला कॉलोनी और आशियाना फ्लैट्स में भी सीवर ओवरफ्लो होता है। इसकी वजह से सोसायटी के लोगों को गंदगी और बदबू का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सिहाग ने कहा कि उन्होंने पहले भी कई बार पत्र लिखा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। यदि समस्या का समाधान 15 दिन में नहीं हुआ तो जिम्मेदार ऑफिसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा। जजपा जिला प्रधान ओपी सिहाग और वार्ड पार्षद सुशील गर्ग ने प्रशासक से कहा कि सेक्टर-20 में जीएचएस-104 के पास बने पार्क को पार्क ही रखा जाए, क्योंकि सेक्टर-20 में खुली जगह बिल्कुल ना के बराबर है। इस पार्क की पूरे सेक्टर जरूरत है। इसके अलावा एक बड़ा और आधुनिक कम्युनिटी सेंटर बनवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड-9 से पार्षद राजेश कुमार निषाद ने प्रशासक को बताया कि सेक्टर-19, अभयपुर व आसपास के क्षेत्र में लोगों को बरसाती पानी की निकासी की समस्या झेलनी पड़ती है। ज्ञापन में घग्गर पार के सेक्टर-24, 25, 26, 27, 28 व गांवों में कम्युनिटी सेंटर बनाने की मांग की। इस मौके पर जजपा के वरिष्ठ नेता सतबीर धनखड़, युवा नेता दीपक मोगीनंद, वरिष्ठ नेता केसी भारद्वाज, जजपा नेता जसबीर बिड़लान, कर्मवीर बेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed