{"_id":"615ca88e8ebc3e62546e65fc","slug":"trouble-the-municipal-corporation-has-not-paid-the-park-committees-for-five-months-concern-was-expressed-on-the-condition-of-the-parks-in-the-meeting-of-the-core-committee-of-the-house-owners-welfare-association-pkl-office-news-pkl4291276165","type":"story","status":"publish","title_hn":"परेशानी : नगर निगम ने नहीं की पांच माह से पार्क कमेटियों की पेमेंट, हाउस ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कोर कमेटी की बैठक में पार्कों के हालात पर चिंता प्रकट की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परेशानी : नगर निगम ने नहीं की पांच माह से पार्क कमेटियों की पेमेंट, हाउस ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कोर कमेटी की बैठक में पार्कों के हालात पर चिंता प्रकट की गई
विज्ञापन
कालका। कालका-पिंजौर की खस्ताहाल सड़कों की हालत में सुधार के लिए शिवालिक विकास मंच के प्रधान विजय बंसल ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को सीआरपीएफ चौक (खाकी शाह) पिंजौर से काली माता मंदिर कालका तक और सीआरपीएफ चौक से बरुन तक संपर्क मार्ग का दौरा करने की मांग की है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों की तरफ से उपमुख्यमंत्री को गड्ढों से निजात दिलाने के लिए निमंत्रण पत्र भेजा है विजय बंसल का कहना है कि जब तक सड़क पर प्रॉपर वाटर ड्रेनेज सिस्टम नही होगा तब तक पैचवर्क-रिकारपेटिंग का कोई फायदा नहीं होगा। पिछले काफी समय से कालका, पिंजौर व आसपास के ग्रामीण इलाकों के हजारों लोग निरंतर सोशल मीडिया, मीडिया व विभिन्न माध्यमों से परेशानी को उजागर कर समाधान की मांग कर रहे है, परंतु लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मिट्टी डालकर खानापूर्ति कर रहे हैं।
जान हथेली पर रखकर गुजरते हैं लोग
विजय बंसल का कहना है कि हमारे इलाके के सैकड़ों लोग रोजाना अपनी जान हथेली पर रखकर इन संपर्क मार्गों से गुजरते हैं। इससे न केवल दुर्घटनाओं का डर रहता है बल्कि समय की बर्बादी भी होती है। आलम यह है कि गड्ढों से गाड़ियां खटारा हो रही हैं। दो पहिया वाहन चालक सबसे ज्यादा डरे रहते हैं। वहीं आम आदमी का पैदल चलना दूभर हो गया है।
डिप्टी सीएम दौरा करे तभी सड़क की हालत ठीक होगी
विजय बंसल ने यह भी कहा है कि जब कोई केबिनेट मंत्री किसी सड़क से गुजरता है, तो लोगों को यह आस रहती है कि उस सड़क पर भले ही अस्थाई तौर पर, लेकिन पैचवर्क जरूर होता है। जिससे कुछ दिन गड्ढों की संख्या कम रहे। इतना ही नही, अब तो यह मार्ग लोगों को सड़क कम गड्ढा रोड ज्यादा लगती है। दुष्यंत चौटाला से विजय बंसल ने कहा है कि यदि आप कभी भी आकस्मिक दौरा करेंगे तो आपको इन सड़कों की दयनीय हालत का पता चल सकेगा। आप इन दोनों सड़कों के पुनर्निर्माण के आदेश देकर लोगों को बेहतर सड़क उपलब्ध करवाने का काम करेंगे।