फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Trouble: Terror of unclaimed bull, injured three people, panic in the village

परेशानी : लावारिस सांड़ का आतंक, तीन लोगों को किया घायल, गांव में दहशत

Sun, 17 Apr 2022 12:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Trouble: Terror of unclaimed bull, injured three people, panic in the village
पिंजौर। गांव केदारपुर में एक लावारिस सांड़ ने तीन ग्रामीणों को घायल कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत है। पूर्व सरपंच सुमन, पूर्व सरपंच प्यारेलाल शर्मा, प्रदीप ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर एक सांड़ कहीं से गांव में आ गया। गांव में आने के बाद सांड़ ने एक बुजुर्ग सीताराम को सींगों पर उठाकर पटक दिया। सीताराम ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

इसके बाद सांड़ ने एक और अन्य बुजुर्ग प्रीतू के शरीर में सींग घुसा दिए। सांड़ ने उसको कई बार जमीन पर पटका, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद पूर्व सरपंच हंसराज ने अपने घर का काम लगा रखा है। उसके घर के बाहर रेत पड़ा है। सांड़ रेत में सींग मारने लगा। हंसराज ने उसे भगाने की कोशिश की तो सांड़ ने उनको भी घायल कर दिया। उनको 18 टांके लगे हैं। पूर्व सरपंच सुमन और प्रदीप ने बताया कि शनिवार की सुबह उन्होंने सांड़ को काबू कर उसे ले जाने के लिए नगर परिषद कालका, नगर निगम पंचकूला के अधिकारियों को भी फोन किया।
विज्ञापन

उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने अपनी सुरक्षा को लेकर किसी तरह से उस सांड़ के आतंक से बचने के लिए उसे कमरे में बंद कर दिया। अंत में उन्होंने एसडीएम कालका सहित डीसी पंचकूला से गुुहार लगाई। इसके बाद सांड़ को पकड़ कर गांव से ले जाने की तैयारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed