{"_id":"6123fd7b8ebc3e79fb7bce4b","slug":"trouble-senior-citizens-fell-from-the-dilapidated-iron-culvert-people-pulled-it-out-of-the-drain-people-have-already-demanded-to-get-the-culvert-repaired-jjp-officials-assured-pkl-office-news-pkl4243825147","type":"story","status":"publish","title_hn":"परेशानी ; जर्जर लोहे की पुलिया से गिरा वरिष्ठ नागरिक, लोगों ने नाले से निकाला, लोग पहले ही कर चुके हैं पुलिया को दुरुस्त करवाने की मांग, जजपा पदाधिकारियों ने दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परेशानी ; जर्जर लोहे की पुलिया से गिरा वरिष्ठ नागरिक, लोगों ने नाले से निकाला, लोग पहले ही कर चुके हैं पुलिया को दुरुस्त करवाने की मांग, जजपा पदाधिकारियों ने दिया आश्वासन
विज्ञापन
पंचकूला। वार्ड नंबर-5 स्थित सेक्टर-15 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 को पैदल जाने वालों के लिए बरसाती नाले पर एक लोहे की पुलिया बनी हुई है, जिसकी हालत दयनीय है। यह गिरने की कगार पर है। इस लोहे की पुलिया की मरम्मत के लिए वार्ड नंबर-8 के पार्षद हरेंद्र मलिक और जिला प्रशासन के अधिकारियों को लिखित, ईमेल, दूरभाष के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों द्वारा अनुरोध किया जा चुका है। एक माह से जिला प्रशासन और स्थानीय पार्षद इस समस्या का समाधान नहीं कर पाए हैं।
इस लोहे की पुलिया को पार करते समय वरिष्ठ नागरिक राजेंद्र कुमार पैर फिसलने से बरसाती नाले में गिए गए। सैर करने वाली महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने वरिष्ठ नागरिक को बरसाती नाले से बाहर निकाला। इस घटना के समय पार्क में जननायक जनता पार्टी बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला प्रधान केसी भारद्वाज और अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। जिस वरिष्ठ नागरिक के साथ यह घटना घटी उसे सकुशल घर पहुंचाया गया। इस बारे में शहरी जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग से भी दूरभाष पर संपर्क कर लोगों की समस्या से अवगत कराया गया।
केसी भारद्वाज और निगरानी समिति के सदस्यों ने आश्वासन दिया है कि इस समस्या का समाधान जिला प्रशासन, नगर निगम, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और एचएसआईडीसी से जल्द करवाया जाएगा। इस घटना के समय देवी चंद, राजवीर, कर्मवीर सिंह, रामचंद्र, राजेंद्र, राकेश कुमार, बलराम कन्हैया लाल, गीता कुमारी, निर्मला देवी, नेहा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।