{"_id":"61ad19aab9e6fb4c374e89ec","slug":"trouble-meter-made-smart-bills-spoiled-budget-old-readings-were-not-updated-in-electric-smart-meters-installed-in-the-city-pkl-office-news-pkl435140384","type":"story","status":"publish","title_hn":"परेशानी : मीटर ने बनाया स्मार्ट, बिलों ने बिगाड़ा बजट, शहर में लग रहे बिजली के स्मार्ट मीटरों में पुराने रीडिंग नहीं हुई अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परेशानी : मीटर ने बनाया स्मार्ट, बिलों ने बिगाड़ा बजट, शहर में लग रहे बिजली के स्मार्ट मीटरों में पुराने रीडिंग नहीं हुई अपडेट
विज्ञापन
पंचकूला। शहर में स्मार्ट मीटर लगने के साथ ही बिजली बिलों में गड़बड़ी शुुरू हो गई है। कई लोगों के दो-दो माह से बिजली बिल नहीं आ रहे हैं, तो कई लोगों के निर्धारित से कई गुना अधिक बिल आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि नियमित बिल नहीं आने से उनका बजट गड़बड़ा जाएगा। इसी तरह जिन लोगों के निर्धारित से ज्यादा बिल आए हैं, उन लोगों का भी कहना है कि इससे परेशानी होगी। लोगों का कहना है कि निगम स्मार्ट मीटर तो लगा रहा है, लेकिन रीडिंग अपडेट नहीं करने से परेशानी हो रही है। यह हालात शहर के सेक्टर-16, 17, औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 और 2 सहित अन्य सेक्टरों में भी बने हैं।
शहर में स्मार्ट मीटर लगाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। निगम ने 25 हजार स्मार्ट मीटर लगाए जाने का लक्ष्य रखा है। स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद पुराने मीटर का बिल नए सिरे से अपडेट नहीं किया गया है। इस कारण लोगों को बिल डेढ़ से दो गुना तक आ रहे हैं। बिजली निगम के सॉफ्टवेयर में रीडिंग अपडेट करने में खामियां आ रही हैं। इस कारण लोगों को परेशानी हो रही है। लोग बिजली बिल को ठीक कराने के लिए बिजली निगम दफ्तर के चक्कर लगा रहे हैं। इसके बाद भी यह ठीक नहीं हो पाए हैं। वहीं जिनके पहले से स्मार्ट मीटर लगे हैं। उनका भी मीटर से बिल नहीं आ रहा है। इस कारण उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पांच हजार से अधिक बिल आया
सेक्टर-16 के रहने वाले सुशील मैनी ने बताया कि इस बार उनका दो माह का बिल बिना रीडिंग के आया है। उनका कुल बिल 13764 रुपये आया है। इस प्रकार उनका बिल पांच हजार रुपये से ज्यादा का आया है। इसमें रीडिंग से बिल नहीं आने के कारण ज्यादा आया है। अगर समय पर यह नहीं भरा गया तो परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
200 यूनिट अधिक आया बिल
सेक्टर-16 के रहने वाले बीएल चावला ने बताया कि उनका बिल रीडिंग के हिसाब से आया है। उनके पुराने और नए मीटर का बिल मिलाने पर 200 यूनिट का अंतर आ रहा है। बिल का अंतर चार हजार रुपये से अधिक है। इस तरह के हालात में वह बिजली निगम को अप्लीकेेशन भी दे आए हैं। अभी तक उसे ठीक नहीं किया गया है।
दो महीने का बिल नहीं आया
पंचकूला सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट एसके नैय्यर ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के कारण बिल भी देरी से आ रहा है। दो माह का बिल अभी नहीं आया है। बिजली निगम के सॉफ्टवेयर में खराबी होने के कारण ऐसे हालात बने हैं।
बिजली निगम की तरफ से स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है। जो भी बिल लोगों को अधिक भेजे हैं, लोग अपने मीटर की रीडिंग लेकर आएं। जल्द ही उनके मीटर बिजली निगम के सॉफ्टवेयर में अपडेट कर दिए जाएंगे। इसके बाद बिल सही आएगा। - संजय वर्मा, एसडीओ, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, पंचकूला