फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Trouble: Expansion of slums near sectors, threat to the city

परेशानी : सेक्टरों के पास हो रहा झुग्गियों का विस्तार, शहर के लिए बन रहे खतरा

Sun, 10 Oct 2021 01:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Trouble: Expansion of slums near sectors, threat to the city
पंचकूला। शहर में झुग्गियों का लगातार विस्तार हो रहा है। शहर के मुख्य मार्गों पर भी अब इनका विस्तार होना शुरू हो गया है। सेक्टर-5, 8, 9, 10, 20, मनसा देवी कांप्लेक्स में काफी समय से झुग्गियां बनने से लोगों को परेशानी हो रही है। यह लोगों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन रहे हैं। राजनीतिक पार्टियों के संरक्षण के कारण अतिक्रमण एवं झुग्गियां हटाना मुश्किल हो चुका है। हाउस ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-10 के चेयरमैन भारत हितैषी ने बताया की अवैध झुग्गियों में पिछले कुछ समय से दूसरे राज्यों और बंगला देशी आने शुरू हो गए हैं, जोकि एक खतरे की घंटी है।
विज्ञापन

हितैषी ने खेद जताकर बताया कि सेक्टर-5, 8, 9, 10, 20, मनसा देवी कांप्लेक्स में झुग्गियों के विस्तार से ना केवल बीमारियों को आमंत्रण मिल रहा है, बल्कि राहगीरों के लिए भी मुख्य मार्गों पर बनी झुग्गियां खतरा बन रही है। एसोसिएशन के संस्थापक एनसी स्वामी, प्रधान बीएम कौशिक, वरिष्ठ उपप्रधान अमित गुप्ता, सुभाष भारद्वाज, सुभाष शर्मा ने बताया कि प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जब भी अतिक्रमण हटाओ दस्ता किसी रेहड़ी फड़ी या दुकानदार का सामान अपने ट्रक में डालते हैं, साथ ही चंद मिनटों में किसी न किसी राजनीतिक दल का प्रभावशाली नेता राजनीतिक दस्ते के अधिकारी को धमकाना शुरू कर देता है। अतिक्रमण हटाने वाले कर्मचारियों से सामान मौके पर ही वापस करवा देता है। इस प्रकार के राजनीतिक संरक्षण में दखलअंदाजी से पंचकूला का अतिक्रमण व झुग्गी मुक्त होना कभी पूरा नहीं हो सकता।
विज्ञापन

भारत हितैषी, हौवा के उपप्रधान कुसुम अरोड़ा, बृजलाल जैन, जीडी बत्रा, मुकेश गोयल, सुनील गुप्ता, वित्त सचिव प्रेम लाल गुप्ता एवं सचिव आरके शर्मा ने रोष प्रकट कर बताया कि सेक्टर-8 एवं 9 के मुख्य शोरूमों के सामने फुटपाथ एवं पार्किंग एरिया में अवैध रूप से भिखारियों का कब्जा है। उन्होंने अपनी तिरपालें लगाकर रहना शुरू कर दिया है। हितैषी ने बताया कि कितना आश्चर्यजनक है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेशों के बावजूद पंचकूला में मेडिकल कॉलेज की आवंटित स्थान पर अवैध कब्जे को आज तक खाली नहीं करवाया जा सका है। भारत हितैषी एवं हौवा के सहसचिव शिव कुमार वर्मा, तरुण गौड़, प्रचार सचिव जीसी कौशिक ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं गृह मंत्री अनिल विज से मांग की है कि पंचकूला में अतिक्रमण एवं झुग्गियों को हटाने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी करें और पंचकूला के विभिन्न क्षेत्रों से झुग्गियां हटवाने के बाद सरकारी जमीन पर तारबंदी करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed