{"_id":"62211bf67861fd586943f871","slug":"trouble-electricity-corporation-is-not-giving-incentive-amount-of-about-20-lakhs-to-two-hundred-people-pkl-office-news-pkl4436691119","type":"story","status":"publish","title_hn":"परेशानी : दो सौ लोगों के करीब 20 लाख की प्रोत्साहन राशि नहीं दे रहा बिजली निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परेशानी : दो सौ लोगों के करीब 20 लाख की प्रोत्साहन राशि नहीं दे रहा बिजली निगम
विज्ञापन
पंचकूला। घरों में सोलर प्लांट स्थापित करवाने पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि बिजली निगम उपभोक्ताओं नहीं दे रहा है। यह राशि बढ़कर करीब 20 लाख रुपये पहुंच गई है। इससे शहर के लोगों में निराशा है। हरियाणा बिजली रेगुलेटरी कमीशन को पत्र लिखने के बाद अभी तक यह नहीं दिया गया है। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से कोई काम इस प्रोत्साहन राशि के लिए नहीं किया जा रहा है।
पंचकूला में एक कनाल के मकान पर 5 किलोवाट का सोलर प्लांट लगवाना जरूरी है। इसमें पैदा होने वाली बिजली पर निगम हर माह एक रुपये यूनिट बिल में एडजस्ट करता है। पिछले साल से उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने पैसा एडजस्ट नहीं किया है। सरकार की ओर से प्रोत्साहन के लिए यह राशि दी जाती थी, लेकिन अब यह बंद कर दी गई है। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम शहर के 200 लोगों को पिछले साल से इसका लाभ नहीं दे रहा है। इससे लोगों में नाराजगी है। इस मामले को लेकर पंचकूला सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ने हरियाणा बिजली रेगुलेटरी कमीशन को पत्र लिखा है।
पंचकूला सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन एसके नैय्यर ने बताया कि शहर के 20 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि बिजली निगम की ओर से दी जाती थी। इसे बंद करने से लोग हताश हैं। हरियाणा सरकार की ओर से हर बार बड़े दावे किए जाते हैं। इसके बाद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसे लेकर लेटर भी लिखा गया है। इस पर केवल आश्वासन मिला है। अभी तक प्रोत्साहन राशि नहीं देने के बाद शहर में केवल 200 घरों में ही लोगों ने इसे लगाया है। अभी तक 800 घरों में इसे नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
सोलर प्लांट के बिल के एडजस्टमेंट की जानकारी मुझे नहीं है। इसे मैं अपने लेवल पर चेक करूंगा। अगर यह कमी है तो लोगों के बिलों में इसका एडजस्ट किया जाएगा। लोगों को बिजली निगम की ओर से प्रोत्साहित किया जाएगा। -भूपिंदर सिंह, एक्सईएन, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम