{"_id":"6afb6a7e916fa86edb03cc6b","slug":"massive-fire-at-a-scrap-warehouse-chaos-reigned-throughout-the-night-panchkula-news-c-87-1-pan1010-143775-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कबाड़ के गोदाम में भीषण आग, रातभर मची रही अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कबाड़ के गोदाम में भीषण आग, रातभर मची रही अफरा-तफरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीमंदिर। सूरजपुर के रजजीपुर में सड़क किनारे बने कबाड़ के गोदाम में सोमवार देर रात करीब एक बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते गोदाम में रखा सारा कबाड़ आग की चपेट में आ गया। आग की ऊंची लपटों और आसमान में उठते धुएं के घने गुबार को देखकर आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। घटना के बाद रातभर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल विभाग की करीब छह गाड़ियों को लगातार आग बुझाने के काम में लगाया गया। दमकल की इन गाड़ियों ने करीब 40 चक्कर लगाए। दमकल कर्मियों ने पूरी रात और सुबह तक आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत की। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे आग पर काबू पाया जा सका।
गोदाम में बड़ी मात्रा में कबाड़ रखा होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। कबाड़ जलने से उठे धुएं के घने गुबार और दुर्गंध के कारण आसपास रहने वाले लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। धुएं का गुबार काफी दूर तक दिखाई दे रहा था। आग की लपटों को देखकर स्थानीय लोग रातभर घटनास्थल के आसपास जुटे रहे और दमकल विभाग की टीमों को आग बुझाते देखते रहे।
विज्ञापन
समाजसेवी बबली रावत ने बताया कि कबाड़ के गोदाम में लगी आग के कारण आसपास के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। धुएं के कारण लोगों का घरों में रहना भी मुश्किल हो गया। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ऐसे कबाड़ गोदामों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।
स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से कबाड़ गोदामों की सुरक्षा जांच करवाने और आग से बचाव के पर्याप्त प्रबंध करने की मांग की है। उनका कहना है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन को गंभीरता से कदम उठाने चाहिए, ताकि आसपास रहने वाले लोगों की जान और स्वास्थ्य को खतरा न हो।