फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Trouble: Drainage and sewer line block: Seven hours water filled in civil hospital's lab

परेशानी : ड्रेनेज और सीवर लाइन ब्लॉक : नागरिक अस्पताल की लैब में सात घंटे भरा रहा पानी

Wed, 05 Jan 2022 12:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Trouble: Drainage and sewer line block: Seven hours water filled in civil hospital's lab
पंचकूला। सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल का ड्रेेनेज और सीवर लाइन जाम होने से लैब की पहली मंजिल में पानी भर गया। इसके चलते अस्पताल में सैंपल देने आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं आवाजाही में भी यहां आने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों और मरीजों को परेशानी हुई। सुबह 8 से शाम 5 बजे तक अस्पताल की लैब पानी से भरा हुआ था। नागरिक अस्पताल का ड्रेनेज और सीवर लाइन दोनों ब्लॉक हो गए थे।
विज्ञापन

इस कारण यूरिन और ब्लड सैंपल कलेक्शन सेंटर में आधे घंटे के अंदर पानी भर गया। धीरे-धीरे लैब का पानी ग्राउंड फ्लोर तक सीढ़ियों के रास्ते पहुंच गया था। पूरे दिन की मशक्कत के बाद अस्पताल के सफाई कर्मियों ने लैब से पानी निकाला। वहीं दोनों पाइप लाइन को भी सही करवाया गया। नागरिक अस्पताल के मेनटेनेंस इंचार्ज मनीष ने बताया कि सीवर और ड्रेनेज लाइन में ब्लॉकेज की वजह से लैब में पानी भर गया था। जाम सही करा दिया गया है। अब इस तरह की लैब में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed