फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Trouble: Bus service center ready two months before 50 crores, problems coming in repair if it is not inaugurated

परेशानी : 50 करोड़ से दो माह पूर्व बस सेवा केंद्र तैयार, उद्घाटन नहीं होने पर मरम्मत में आ रही दिक्कतें

Mon, 01 Nov 2021 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Trouble: Bus service center ready two months before 50 crores, problems coming in repair if it is not inaugurated
पंचकूला। शहर के औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में 50 करोड़ की लागत से बने बस सेवा केंद्र का उद्घाटन नहीं हो पाया है। अगस्त में तैयार इस सेवा केंद्र के फंक्शन में नहीं आने से पंचकूला से बसों की संख्या में इजाफा भी नहीं हो पाया है। यहां के बस स्टैंड से इंटर स्टेट बसों की संख्या भी बढ़ाई जानी थी। अभी तक यह भी नहीं बढ़ पाई है। लोकल और लांग रूटों पर बसों की रिपेयर में अधिक समय लग रहा है। पंचकूला में बस सर्विस सेंटर बिल्डिंग का उद्घाटन अगस्त में होना था। इसका उद्घाटन अक्तूबर बीतने के बाद भी अभी तक नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

शहर के औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में बस सर्विस सेंटर 50 करोड़ की लागत से बनाया गया है। इस सर्विस सेंटर का उद्घाटन नहीं किए जाने के बाद बस स्टैंड पर बने सर्विस सेंटर में बसों की रिपेयर में समय अधिक लग रहा है। पंचकूला में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने इसी साल घोषणा की थी कि शहर से बसों की संख्या बढ़ेगी। यहां पर इंटर स्टेट और हरियाणा के अन्य नए जिलों में जाने वाली बसों की शुरूआत की जाएगी। बसों की रिपेयर में भी अधिक समय नहीं लगेगा। बस सर्विस सेंटर बनने के बाद इसका उद्घाटन नहीं किए जाने को लेकर शहर के लोगों में रोष बना हुआ है। लोगों का कहना है कि 50 करोड़ रुपये खर्च कर अगर बस सर्विस सेंटर बना दिया गया है। यहां पर अन्य कई विभागों, ट्रांसपोर्ट के दफ्तर भी शिफ्ट किए जाने का प्लान बनाया गया है। इसके बाद इस बिल्डिंग का उद्घाटन नहीं होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

यह कहना है शहर के लोगों का
जल्दी सुविधा मिलनी चाहिए
शहर के लोगों को जल्द सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जानी चाहिए। सर्विस सेंटर को शुरू किया जाए और बसों की संख्या भी बढ़ाई जानी चाहिए। इससे जिले के यात्रियों को चंडीगढ़ जाने की जहमत न उठानी पड़े। - केके जिंदल, प्रधान, आरडब्ल्यूए, सेक्टर-20
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के प्रोजेक्ट लटकने नहीं चाहिए
शहर के प्रोजेक्ट को लटकाना नहीं चाहिए। अगर समय रहते सर्विस सेंटर शुरू हो जाए तो लोगों को ट्रांसपोर्ट की सुविधा अच्छी मिलेगी। इससे शहर के लोगों को राहत मिलेगी। - सुनील वशिष्ठ, प्रेसिडेंट, आरडब्ल्यूए, सेक्टर-15

शहर के बस सर्विस सेंटर का काम पूरा किया जा चुका है। इसे जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। शहर के ट्रांसपोर्ट को ठीक करने के लिए विभाग काम कर रहा है। - विनय प्रताप सिंह, उपायुक्त, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed