फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Trouble: Air and water stagnation in sectors due to increase in floor area ratio, Panchkula Citizen Welfare Association protested against HSVP

परेशानी : फ्लोर एरिया रेशो बढ़ने से सेक्टरों में रुक रहा हवा-पानी, एचएसवीपी का पंचकूला सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ने किया विरोध

Sun, 23 Jan 2022 01:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Trouble: Air and water stagnation in sectors due to increase in floor area ratio, Panchkula Citizen Welfare Association protested against HSVP
पंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की तरफ से फ्लोर एरिया रेशो (एफएआर) बढ़ाने के बाद शहर के लोगों में नाराजगी है। लोगों ने आरोप लगाया है कि बिल्डर्स को फायदा पहुंचाने के लिए (एफएआर) बढ़ाया गया है। इससे शहर के पुराने सेक्टरों के बिल्डिंग में बदलाव आने से लोगों को परेशानी हो रही है। बिल्डिंग अधिक ऊंची बनने के कारण लोगों के छत तक पानी नहीं पहुंच रहा है। वहीं बगल की बिल्डिंग ऊंची होने के कारण हवा और धूप भी लोगों को नहीं मिल पा रही है। इसे लेकर पंचकूला सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट एसके नैय्यर ने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल, एचएसवीपी को पत्र लिखा है। लोगों ने मांग की है कि पुराने सेक्टरों में इसे लागू नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

पुराने सेक्टरों में आ रही है समस्या
शहर के पुराने सेक्टरों में बिल्डिंग में लगातार बदलाव करने से लोगों को परेशानी हो रही है। पुराने सेक्टरों में लोग अपना घर तोड़कर बनवाते हैं। इससे बिल्डिंग ऊंची होती है। उसके पड़ोसी के घर धूप और हवा आने में भी परेशानी हो रही है। इसलिए इसे लागू नहीं किया जाए। -एसके नैय्यर, प्रेसिडेंट, पंचकूला सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन
विज्ञापन

नए सेक्टरों में ही बदलाव का प्रावधान रखा जाए
शहर के नए सेक्टरों में फ्लोर एरिया रेशो बढ़ाया जाना ठीक है। पुराने सेक्टरों में इसे लागू करने से लोगों के बीच झगड़ा हो रहा है। बिल्डिंग बनाने को लेकर शहर में लगातार विवाद के हालात बन रहे हैं। जब कोई पड़ोसी बिल्डिंग बनाता है तो नीचे वाले मकान की दीवार हिलने लगती है। इसलिए इसे पुराने सेक्टरों में लागू नहीं किया जाना चाहिए। - कर्नल एसके दत्ता, प्रेसिडेंट, आरडब्ल्यूए, सेक्टर-12
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लोर बढ़ाने से पानी चढ़ने की आ रही समस्या
समस्या पुराने सेक्टरों में बिना मोटर के फर्स्ट फ्लोर में पानी नहीं चढ़ता है। फ्लोर एरिया रेशो बढ़ाने के बाद पांच मंजिल की बिल्डिंग बनती है। इस हालात में लोगों को पीने के पानी के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। हमारी सरकार से मांग है कि इस तरह के हालात में पुराने सेक्टरों का फ्लोर एरिया रेशो नहीं बढ़ाया जाना चाहिए। इससे सेक्टरों में सीवरेज ब्लॉक की समस्या सबसे अधिक हो गई है। - राकेश सोंधी, निवासी सेक्टर-21
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed