फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Triple Murder: Two accused who gave every moment information about Vicky to the shooters arrested

ट्रिपल मर्डर : शूटरों को विक्की की पल-पल की जानकारी देने वाले दो आरोपी काबू

Tue, 07 Jan 2025 01:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Triple Murder: Two accused who gave every moment information about Vicky to the shooters arrested
पंचकूला। पिंजौर में 23 दिसंबर की रात हुए ट्रिपल मर्डर मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने सोमवार को दो आरोपियों को ढकोली के रहमत होम सोसाइटी से गिरफ्तार किया है। कैथल के सेगा गांव निवासी सुरेंद्र और जींद के गांव कालवन निवासी मनोज रेकी करके विनीत उर्फ विक्की के बारे में शूटरों को पल-पल की जानकारी देते थे। क्राइम ब्रांच एसीपी अरबिंद कंबोज ने बताया कि आरोपियों ने सल्तनत होटल परिसर में हुए हत्याकांड के पहले भी शूटरों को विक्की की जानकारी दी थी। इस मामले में पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। मंगलवार को दोनों को कोर्ट में पेश करके पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा। दोनों लंबे समय से विनीत उर्फ विक्की का रेकी कर रहे थे।
विज्ञापन



शूटरों को भेजते थे पल-पल की जानकारी
सल्तनत होटल के बाहर ट्रिपल मर्डर में शामिल शूटरों को सुरेंद्र और मनोज पल-पल की जानकारी भेजते थे। हत्याकांड से पहले दोनों ने होटल के बाहर खड़े होकर पल-पल की रिपोर्ट दी थी। जन्मदिन की पार्टी शुरू होने से पहले ही वे होटल के बाहर खड़े थे। विक्की के कार से आते ही दोनों ने शूटरों को इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद उन्होंने हत्याकांड को अंजाम दिया था।
विज्ञापन





महीनों से कर रहे थे रेकी
दोनों आरोपियों से पूछताछ में यह भी जानकारी मिली है कि कैथल के रहने वाले मनोज और रोहतक के रहने वाले सुरेंद्र कुछ माह पहले आपस में मिले थे। उसके बाद दोनों ने मिलकर विक्की के बारे में जानकारी जुटाना शुरू कर किया था। दोनों आरोपियों ने 22 दिसंबर को दिल्ली से लेकर 23 दिसंबर की रात पिंजौर तक की पूरी जानकारी शूटरों तक पहुंचाई थी। मनोज और सुरेंद्र गैंग से जुड़कर रेकी का काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन






यह था पूरा मामला
23 दिसंबर की रात पिंजौर में जन्मदिन पार्टी में शामिल होने आए विनीत उर्फ विक्की, तीर्थ और वंदना को गैंगवार करके हत्या कर दिया था। पिंजौर में होटल सल्तनत के पार्किंग में शूटरों ने घटना को अंजाम दिया था। तीन लोगों की हत्या होने के बाद से लगातार पंचकूला सीआईए टीम जांच में जुटी हैं। गठित क्राइम ब्रांच की टीम ने उत्तर-प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के कई जिलाें में आरोपियों की तलाश में जुटी है।






क्राइम ब्रांच की टीम हत्याकांड से जुड़े सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। हत्याकांड में शामिल शूटरों को जानकारी देने वाले दोनों आरोपियों को टीम ने काबू कर लिया है। दोनों आरोपियों से शूटरों के बारे में पूछताछ किया की जा रही है। मंगलवार को कोर्ट में पेश करके आगे जांच के लिए रिमांड पर लेकर पूछताछ किया जाएगा। हत्याकांड में शामिल हमलावरों की तलाश में लगातार छापे मारे जा रहे हैं। - अरबिंद कंबोज, एसीपी क्राइम, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed