फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Tried to rape a teenager by taking hostage

पंचकूला: किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने की कोशिश

Sun, 19 Feb 2023 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Tried to rape a teenager by taking hostage
भाई ने मामले की जानकारी पिता को दी, परिजनों के पहुंचते ही दो आरोपी कूदकर हुए फरार, एक को पकड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-19 में दिनदहाड़े एक 15 वर्षीय किशोरी को बंधक बनाकर तीन लोगों ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। किशोरी के पिता और आसपास के लोगों ने जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे। लोगों का आता देख दो आरोपी बालकनी से कूदकर फरार हो गए, जबकि एक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब एक बजे किशोरी अपने भाई के साथ बाजार में जा रही थी। उसी दौरान एक आरोपी ने किशोरी को बुलाया। जैसे ही किशोरी पास गई तो आरोपी ने भाई को धक्का मारकर उसको जबरन अपने साथ पहली मंजिल के कमरे में ले गए। इसके तुरंत बाद नाबालिग के भाई ने दौड़कर मामले की जानकारी अपने पिता को दी। जानकारी मिलते ही किशोरी के पिता अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। इसी दौरान दो आरोपी बालकनी से कूदकर फरार हो गए। एक आरोपी बाथरूम में छिप गया। लोगों ने बताया कि जब आरोपी को बाथरूम से बाहर निकाला गया तो उसने नाबालिग के पिता और एक व्यक्ति पर पाइप से हमला कर दिया। इसके बाद लोगों ने उसे पकड़कर डायल 112 को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी
सूचना पाकर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़कर सेक्टर-19 चौकी लेकर पहुंची। इसके बाद चौकी में महिला पुलिस अधिकारी को बुलाया गया। उन्होंने किशोरी से पूछताछ की। उसके बाद मामला दर्ज किया गया। पुलिस मामला दर्ज कर दो अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। नाबालिग के परिजन कुछ दिन पहले ही पंचकूला शिफ्ट हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अभी दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - रीटा, एसआई, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed