फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Tricolor will be hoisted at every house from August 11 to 17

हर घर पर 11 से 17 अगस्त तक फहराया जाएगा तिरंगा

Fri, 08 Jul 2022 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Tricolor will be hoisted at every house from August 11 to 17
पंचकूला। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 11 से 17 अगस्त 2022 तक तिरंगा फहराया जाएगा। इस संबंध में मुख्य सचिव संजीव कौशल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला उपायुक्तों के साथ बैठक कर इस अभियान के सफल आयोजन के आवश्यक निर्देश दिए। उपायुक्त महावीर कौशिक ने लघु सचिवालय के सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। सबको जिले के गांवों, शहरों, घरों, सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों व औद्योगिक प्रतिष्ठानों पर 11 से 17 अगस्त तक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के लिए विकास एवं पंचायत विभाग को तिरंगे की उपलब्धता और वितरण के लिए नोडल विभाग बनाया गया है। पोस्ट ऑफिस, पंचायत घर, सामान्य सेवा केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों इत्यादि पर तिरंगे उपलब्ध करवाए जाएंगे। तिरंगे बनाने में स्वयं सहायता समूहों की मदद ली जाएगी। इसी प्रकार, शहरी क्षेत्रों में शहरी स्थानीय निकाय विभाग तिरंगे की उपलब्धता और वितरण की जिम्मेवारी संभालेगा। इसके अलावा हरियाणा राज्य औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम एवं पंचकूला चेंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के साथ बैठक कर कारपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के तहत राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता के लिए सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि इस अभियान में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी राजनीतिक दलों, जनप्रतिनिधियों, जिला परिषदों इत्यादि के साथ शीघ्र ही एक बैठक आयोजित की जाएगी। इस मौके पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गगनदीप सिंह, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक सुरेंद्र यादव, जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक नीरज शर्मा, कालका नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी निशा शर्मा, रेडक्रास सोसायटी की सचिव सविता अग्रवाल, बाल देखभाल अधिकारी आरू वशिष्ट, डीपीसी संध्या मलिक, डिप्टी डीईओ कुलभूषण शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed