फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tricity biggest effigy of Ravana will burn in Shalimar Ground of Panchkula today

Haryana: पंचकूला में जलेगा ट्राइसिटी का सबसे बड़ा रावण, ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी, इन रास्तों में जाने से बचें

Tue, 24 Oct 2023 09:45 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (पंजाब) Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 24 Oct 2023 09:45 AM IST
सार

रावण के पुतले को बनाने में तीन महीने का वक्त लगा है और 25 कारीगरों ने तैयार किया है। इसे बनाने में करीब 20 लाख का खर्चा आया है। पुतले को बनाने में करीब 25 क्विंटल लोहा, 500 बांस के टुकड़े, 3000 मीटर लंबा मैट, 3500 मीटर कपड़ा और एक क्विंटल फाइबर से रावण का चेहरा तैयार किया गया है। 

विज्ञापन
Tricity biggest effigy of Ravana will burn in Shalimar Ground of Panchkula today
सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में खड़ा पुतला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंचकूला में दशहरे को लेकर पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है। मंगलवार को परेड ग्राउंड से लेकर शालीमार चौक व सेक्टर-5 की तरफ सभी आने जाने वाले रूट बाधित रहेंगे। सेक्टर-5 पंचकूला में इस साल दशहरे पर 171 फीट के रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। रावण को देखने के लिए लाखों लोगों के आने की उम्मीद है। इसके चलते पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने पांच विशेष स्थानों पर नाकाबंदी की है। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष टीम को तैनात किया गया है। असाल्ट ग्रुप की टीम भी दशहरा उत्सव को लेकर कड़ी निगरानी करेगी। पुलिस पीसीआर व इमरजेंसी वाहन 112 व क्यूआरटी कड़ी सुरक्षा को लेकर फील्ड में मौजूद रहेगी।

विज्ञापन

यहां होगी पार्किंग

डीसीपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि दशहरा उत्सव मेले के आसपास क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर कोई संदिग्ध लावारिस वस्तु/व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है कि परेड ग्राउंड सेक्टर-5 पंचकूला की तरफ सभी आने जाने वाले रूट बाधित रहेंगे। वाहन चालक अपने वाहन सेक्टर 8,9,10 की पार्किंग क्षेत्र में ही सही स्थान पर पार्क करें। सेक्टर 4/5, ट्रैफिक लाइट 9/10 और हैफेड चौक की तरफ से आने जाने वाले वाहन चालक इन रूट का उपयोग न कर अन्य वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये रास्ते दोपहर 12 से शाम 7 बजे तक रहेंगे बंद

  • बेलाविस्टा से तवा चौक की ओर आने व जाने वाले दोनों रास्ते बंद रहेंगे
  • तवा चौक से गीता चौक आने-जाने वाले दोनों रास्ते बंद रहेंगे
  • बेलाविस्टा से गीता चौक की ओर आने वाले रास्ते बंद रहेंगे

इन रास्तों पर ज्यादा ट्रैफिक जाम होगा

  • सेक्टर 8 व 9 डिवाइडिंग रोड
  • सेक्टर 9 व 10 डिवाइडिंग रोड
  • सेक्टर 2 व 4 डिवाइडिंग रोड
  • तवा चौक से सेक्टर 11/15 चौक का रास्ता
  • बेलाविस्टा से माजरी चौक की ओर जाने वाले रास्ते पर शाम चार बजे के बाद ज्यादा जाम होगा

12 रिमोट प्वाइंट से होगा रावण का दहन

पंचकूला में तीन जगह रावण के पुतलों का दहन किया जाएगा। सेक्टर-5 शालीमार ग्राउंड, सेक्टर-5 परेड ग्राउंड और सेक्टर-15 के मंडी ग्राउंड में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन शाम छह बजे किया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और तीनों पुतले मैदान में खड़े कर दिए गए हैं। लोग सुबह से ही पुतलों को देखने ग्राउंड पहुंच रहे हैं।

सेक्टर-5 शालीमार ग्राउंड में 12 रिमोट प्वाइंट से ट्राइसिटी के सबसे बड़े रावण का दहन किया जाएगा। दोपहर दो बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरु होंगे। हरियाणवी गायक ताऊ तेजपाल दर्शकों को गाने सुनाएंगे। इसके बाद शाम छह बजे रावण के पुतले का रिमोट से दहन किया जाएगा।

रावण के पुतले को बनाने में तीन महीने का वक्त लगा है और 25 कारीगरों ने तैयार किया है। इसे बनाने में करीब 20 लाख का खर्चा आया है। पुतले को बनाने में करीब 25 क्विंटल लोहा, 500 बांस के टुकड़े, 3000 मीटर लंबा मैट, 3500 मीटर कपड़ा और एक क्विंटल फाइबर से रावण का चेहरा तैयार किया गया है। इसके अंदर इको फ्रेंडली पटाखे लगाए हैं। पटाखों को तमिलनाडु से मंगवाया है।

सेक्टर-5 परेड ग्राउंड में रावण के आंख व कान से निकलेंगे अंगारे

सेक्टर-5 परेड ग्राउंड में 75 फुट के रावण, 60 फुट के कुंभकर्ण और 55 फुट के मेघनाद के पुतले का दहन किया जाएगा। शाम छह बजे के करीब रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। आतिशबाजी के बीच रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के अलावा 40 फुट की लंका का दहन भी किया जाएगा। सेक्टर 14 में रामलीला की स्टेज से मंगलवार की दोपहर को डेढ़ बजे के आसपास झांकियां दशहरा ग्राउंड के लिए रवाना होंगी। रथों और घोड़ों पर सवार राम और रावण की सेना बैंड बाजे के साथ शहर में घूमेगी। पुतलों में शिवकाशी की आतिशबाजी लगाई गई है। पुतला दहन के दौरान चक्र घूमेगा और आंखों व कानों से अंगारे निकलेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम दोपहर दो बजे से शुरू होंगे। पंजाबी गिद्दा, भंगड़ा एवं पंजाबी बैंड विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे।

सेक्टर-15 मंडी ग्राउंड में आगरा के कारीगरों ने बनाया रावण

सेक्टर-15 मंडी ग्राउंड में 50 फुट के रावण और 43 फुट के कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले का शाम छह बजे दहन किया जाएगा। रावण को आगरा के कारीगर ने बनाया है। पुतलों को बनाने में कुल डेढ़ लाख रुपये के करीब खर्चा आया है। हर साल की तरह इस साल भी पुतलों में इको फ्रेंडली पटाखे डाले गए हैं ताकि पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे। दोपहर तीन बजे के करीब सेक्टर-15 रघुनाथ मंदिर से बैंक बाजों के साथ रथ यात्रा निकाली जाएगी जोकि सेक्टर-15 मंडी ग्राउंड में आकर रुकेगी। रावण दहन से पहले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed