फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Tributes paid to the martyrs of Jallianwala Bagh

जलियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

Sun, 05 Sep 2021 08:14 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 08:14 PM IST
विज्ञापन
Tributes paid to the martyrs of Jallianwala Bagh
अमृतसर। भाजपा के युवा मोर्चा के वर्करों ने रविवार को जलियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। भारी संख्या में भाजपा वर्कर जंडियाला विधानसभा हलका के प्रभारी व पार्टी की स्टेट कार्यकारिणी के सदस्य अनुज भंडारी के नेतृत्व में सुबह जलियांवाला बाग पहुंचे। अनुज भंडारी ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह के बुत को लेकर कुछ गलत लोग जानकारियां देकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। इसलिए ही वे शहीदों को श्रद्धांजलि देने आए हैं, वहीं सैलानियों को इसके पीछे की सच्चाई के प्रति जागरूक करने आए हैं। उन्होंने शहीद ऊधम सिंह के आगे बढ़े हुए हाथ के बारे में कहा कि शहीद के हाथ में जलियांवाला बाग की मिट्टी को दिखाया गया है। तब ऊधम सिंह ने जलियांवाला बाग पहुंच शहीदों के खून वाली मिट्टी को हाथों में लेकर अंग्रेजों से इसका बदला लेने की कसम खाई थी, जो उन्होंने 1934 में पूरी की। लेकिन इस बात को लेकर कुछ लोग केंद्र सरकार की छवि को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। असल में सच्चाई तो यही है कि शहीद ऊधम सिंह के हाथों में जलियांवाला बाग में अंग्रेजों की गोलियों से मारे गए बेकसूर भारतीयों का बदला लेने की शपथ लेते हुए दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed