फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Tribute: Thousands paid tribute to Gurudev Swami Vishwas, ceremony held at BKM Vishwas School, Sector-9

श्रद्धांजलि : गुरुदेव स्वामी विश्वास को हजारों ने अर्पित की श्रद्धांजलि, सेक्टर-9 स्थित बीकेएम विश्वास स्कूल में हुआ समारोह

Thu, 24 Mar 2022 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Tribute: Thousands paid tribute to Gurudev Swami Vishwas, ceremony held at BKM Vishwas School, Sector-9
पंचकूला। विश्वास फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष गुरुदेव स्वामी विश्वास को हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। बुधवार को सेक्टर-9 स्थित बीकेएम विश्वास स्कूल में मेडिटेशन और सत्संग दोपहर साढ़े 12 शुरू होकर से 2 बजे तक चला। इस दौरान विश्वास फाउंडेशन की महासचिव नीलिमा विश्वास ने गुरु की वाणी का गुणगान किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

पंचकूला नगर निगम के मेयर कुलभूषण गोयल ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए विश्वास फाउंडेशन द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान जब अस्पतालों की ओपीडी बंद हो गई थी तब विश्वास फाउंडेशन ने बड़ी संख्या में लोगों की मदद कर उन्हें राहत प्रदान की। फाउंडेशन ने दवाई से लेकर ऑक्सीमीटर उपलब्ध करवाए। मेडिकल शिविर, रक्तदान शिविर, गरीब लोगों को कपड़े, दवाइयां वितरित करना, शिक्षा का प्रबंध करने जैसे कार्य निरंतर जारी हैं।
विज्ञापन

विश्वास फाउंडेशन की महासचिव नीलिमा विश्वास ने बताया कि फाउंडेशन की तरफ से 13 अप्रैल को गुरुदेव स्वामी विश्वास के जन्मोत्सव से ट्राइसिटी के लिए एक मोबाइल अस्पताल शुरू किया जा रहा है। इस अवसर पर वार्ड पार्षद सोनिया सूद, भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद, जननायक जनता पार्टी के जिला शहरी प्रधान ओपी सिहाग सहित कई आईएएस, आईपीएस, मेडिकल ऑफिसर, डॉक्टर के अलावा राजनीतिक, सामाजिक, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed