{"_id":"61b2674d0ce1713ce17e2f32","slug":"tribute-locked-at-home-neighbors-in-shock-said-brigadier-was-happy-pkl-office-news-pkl435558534","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धांजलि : घर पर ताला, सदमे में पड़ोसी, बोले-खुशदिल थे ब्रिगेडियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धांजलि : घर पर ताला, सदमे में पड़ोसी, बोले-खुशदिल थे ब्रिगेडियर
विज्ञापन
पंचकूला। कुन्नूर हेलीकॉप्टर हादसे में पंचकूला के ब्रिगेडियर लखबिंदर सिंह लिद्दड भी शहीद हुए हैं। इसकी सूचना जैसे ही जिले के लोगों को मिली लोग ब्रिगेडियर लखबिंदर सिंह लिद्दड के सेक्टर-12 स्थित मकान नंबर 357 में उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचने लगे। पूरे दिन उनके घर के बाहर लोगों का आनाजाना लगा रहा। 20 साल से उनके पड़ोसी कर्नल भूपेंद्र सिंह का दर्द छलक पड़ा। नम आंखों से भूपेंद्र सिंह ने कहा कि यह हादसा केवल पंचकूला के लिए ही नहीं बल्कि देश के लिए महाक्षति है।
उन्होंने बताया कि ब्रिगेडियर लखबिंदर सिंह लिद्दड बेहद जिंदादिल और खुशदिल इंसान थे। वे एक डेकोरेटेड ऑफिसर थे। उनका परिवार माता, पत्नी दिल्ली में उनके साथ ही रहते थे। जब भी वे पंचकूला आते थे, सबसे मिलकर जाते थे। उन्होंने कभी भी ऐसा महसूस नहीं होने दिया कि वह इतने बड़े पद पर रहकर देश की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह परिवार में दूसरी पीढ़ी के सेना अधिकारी थे। हरियाणा स्थित पंचकूला सेक्टर-12 के निवासी लिद्दड पिछले एक साल से अधिक समय से जनरल बिपिन रावत के स्टाफ में थे। उन्होंने जम्मू-कश्मीर राइफल्स की दूसरी बटालियन की कमान संभाली थी।
मेजर जनरल बनने वाले थे, लखबिंदर
कर्नल भूपेंद्र सिंह ने बताया कि भारतीय वायुसेना के हेलीकाप्टर दुर्घटना में शहीद हुए ब्रिगेडियर लखबिंदर लिद्दड सिंह अनुभवी अधिकारी थे। उनकी प्रमोशन भी होने वाली थी और वह प्रमोट होकर मेजर जनरल बनने वाले थे। उन्होंने देश की सेवा में यूएन मिशन से लेकर विभिन्न सैन्य क्षेत्रों में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दी हैं। ब्रिगेडियर लखबिंदर सिंह लिद्दड सीडीएस बिपिन रावत का स्टाफ छोड़कर डिविजन ऑफिसर की कमान संभालने वाले थे। कर्नल भूपेंद्र सिंह ने बताया कि ब्रिगेडियर लखबिंदर सिंह लिद्दड को मेजर जनरल रैंक के पद पर प्रमोट किए जाने की अनुमति मिल गई थी।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
पंचकूला। हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद जवानों को पंचकूला सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एसके नैय्यर सहित सभी संस्था के सदस्यों ने श्रद्धांजलि दी है। पंचकूला सेक्टर-12 के निवासी ब्रिगेडियर लखविंदर सिंह लिद्दड भी इसमें शहीद हुए हैं। एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि पंचकूलावासियों को दुख है। पंचकूला सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन की वरिष्ठ उप प्रधान लिली बावा, मेवा सिंह पातड़, महासचिव सुनील जैन सहित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा के लिए परमात्मा से प्रार्थना की। सदस्यों ने कहा कि देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत सहित अन्य जवान इसमें शहीद हुए हैं। उन्होंने सभी को श्रद्घांजलि अर्पित करते दो मिनट का मौन रखा।