फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Trial of train with panoramic coaches from Dharampur to Kalka

Panchkula News: धर्मपुर से कालका तक पैनोरमिक कोचों वाली ट्रेन का ट्रायल

Sun, 19 Jan 2025 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Trial of train with panoramic coaches from Dharampur to Kalka
कालका। धर्मपुर से कालका रेलवे स्टेशन तक शनिवार को पैनोरमिक कोचों वाली ट्रेन का ट्रायल हुआ। रेल कोच फैक्टरी कपूरथला के महाप्रबंधक एसएस मिश्रा भी कालका रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस दौरान मिश्रा के साथ अंबाला मंडल मैकेनिकल स्टाफ सहित अन्य रेलवे अधिकारी भी मौजूद रहे। सबसे पहले महाप्रबंधक सड़क मार्ग से हिमाचल धर्मपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां से वह पैनोरमिक कोच वाली ट्रेन में सवार होकर कालका रेलवे स्टेशन आए। बता दें कि इस पैनोरमिक कोचों का निर्माण रेलकोच फैक्ट्री कपूरथला में किया जा रहा है। एसएस मिश्रा ने कहा कि तैयार रहिए... अब कभी भी पैनोरमिक ट्रेन चल सकती है।
विज्ञापन


धर्मपुर से कालका तक हुआ ट्रायल

धर्मपुर से चलने के बाद करीब एक बजे यह ट्रेन कालका रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर- 5 पर पहुंची। स्टेशन पर पहुंचने के बाद महाप्रबंधक ने मकैनिकल स्टाफ से कोचों के बारे में बातचीत की। वहीं, कालका पहुंचने पर रेलवे अधिकारियों ने फूल बुके देकर महाप्रबंधक कपूरथला को सम्मानित किया।
विज्ञापन


छह कोचों वाली ट्रेन का हुआ ट्रायल

धर्मपुर से कालका रेलवे स्टेशन तक हुए ट्रायल ट्रेन में लोको सहित कुल छह पैनोरमिक कोच लगे हुए थे। इसमें एक फर्स्ट एसी चेयरकार, दो एसी चेयरकार तथा तीन जरनल कोच थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed