{"_id":"6179af1da4581d4678220f5d","slug":"trial-for-sports-teams-of-punjab-on-october-30-panchkula-news-pkl43136202","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलो इंडिया यूथ गेम्स : पंजाब की खेल टीमों के लिए ट्रायल 30 अक्तूबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलो इंडिया यूथ गेम्स : पंजाब की खेल टीमों के लिए ट्रायल 30 अक्तूबर को
विज्ञापन
चंडीगढ़। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए राज्य की टीमों के चयन के लिए खेल विभाग पंजाब की ओर से विभिन्न खेल टीमों के चयन के लिए 30 अक्तूबर को सुबह 11 बजे ट्रायल लिए जाएंगे। खेल मंत्री परगट सिंह ने बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स अंडर 18 (पुरुष-महिला) हरियाणा में अगले साल 5 फरवरी से 14 फरवरी तक करवाई जा रही हैं।
इनके लिए कबड्डी (पुरुष-महिला), फुटबाल (पुरुष) और बास्केटबॉल (पुरुष और महिला) की टीम के चयन के लिए ट्रायल गुरु नानक स्टेडियम लुधियाना में होंगे। इसी तरह हॉकी (पुरुष-महिला) के ट्रायल जालंधर में होंगे। खो-खो (महिला) के ट्रायल पोलो ग्राउंड पटियाला और हैंडबॉल (लड़के) के ट्रायल पीएयू लुधियाना में होंगे।
सभी ट्रायल 30 अक्तूबर को सुबह 11 बजे होंगे। खेल मंत्री ने बताया कि इन ट्रायलों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों का जन्म 01 -01 -2003 या इसके बाद का होना चाहिए। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित समय और स्थान पर पहुंच कर चयन ट्रायलों का हिस्सा बन सकते हैं।