फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Treatment of Ayushman Bharat Yojana patients will be stopped in Heart Center of Panchkula

Panchkula News: पंचकूला के हार्ट सेंटर में आयुष्मान भारत योजना के मरीजों का उपचार होगा बंद

Mon, 09 Sep 2024 04:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Treatment of Ayushman Bharat Yojana patients will be stopped in Heart Center of Panchkula
हार्ट सेंटर ने 14 दिन का दिया था अल्टीमेट, अब रिमाइंडर के बाद बंद कर दिया जाएगा इलाज
विज्ञापन

2018 से 2024 तक पंचकूला का चार जबकि पूरे प्रदेश के चार सेंटरों का 9 करोड़ रुपये है बकाया

दीपक शाही
पंचकूला। सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल के हार्ट सेंटर में उपचार कराने आने वाले दिल के मरीजों के लिए बुरी खबर है। बुधवार से हार्ट सेंटर में आयुष्मान भारत, बीपीएल और एससी कार्ड सहित सरकार की निशुल्क योजनाओं का उपचार बंद कर दिया जाएगा। चार करोड़ से ज्यादा का भुगतान स्वास्थ्य विभाग ने पंचकूला हार्ट सेंटर को नहीं किया है। प्रदेश के चार हार्ट सेंटरों का सरकार पर नौ करोड़ रुपये बकाया है। पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) के तहत चलने वाले हार्ट सेंटर का भुगतान प्रबंधन ने 14 दिन में करने काे कहा था। अब यह मोहलत सोमवार तक समाप्त हो जाएगी। हार्ट सेंटर 9 सितंबर को स्वास्थ्य विभाग को रिमाइंडर भेजेगा। भुगतान एक-दो दिन में नहीं हुआ तो आर्थिक तंगी से जूझ रहे हार्ट सेंटर को उपचार के लिए बंद कर दिया जाएगा। इस कारण पंचकूला सहित प्रदेश के लाखों गरीब तबके के मरीज सरकारी योजनाओं से मिलने वाले लाभों से वंचित रह जाएंगे।



पीजीआई और निजी के लगाने पड़ेंगे चक्कर
12 सितंबर के बाद लोगों को एन्जियोप्लास्टी और एंजियोग्राफी के लिए पीजीआई और जीएमसीएच चंडीगढ़ के चक्कर लगाने पड़ेंगे। एन्जियोप्लास्टी की बात करें तो पंचकूला के नागरिक अस्पताल सहित प्रदेश के हार्ट सेंटरों में करीब 50 हजार रुपये चार्ज किया जाता है। बाहर इस मेडिकल सुविधा का लाभ लेने के लिए मरीज को एक से सवा लाख तक भुगतान करना पड़ता है। सरकारी अस्पताल में एंजियोग्राफी महज 3209 रुपये में हो जाता है, जबकि निजी अस्पतालों में करीब 15 हजार रुपये तक भुगतान करना पड़ता है।
विज्ञापन



अभी इतने में होता है उपचार
ओपीडी परामर्श के लिए 116 रुपये, हॉल्टर एनालिसिस के लिए 264 रुपये, ईसीएचओ के लिए 982 रुपये, टीमटी के लिए 326 रुपये, कोरोनेरी एंजियोग्राफी के लिए 3209 रुपये, बलून कोरोनेरी एंजियोप्लास्टी सिंगल स्टंट के साथ 46112 रुपये, बलून कोरोनेरी एंजियोप्लास्टी डबल स्टंट के साथ 69737 रुपये, कैथ 2790 रुपये, टीपीआई सिंगल चैंबर डिवाइस के साथ 2325 रुपये, टीपीआई डबल चैंबर 2530 रुपये, परमानेंट पेस मेकर सिंगल चैंबर डिवाइस के साथ 49206 रुपये के साथ अन्य सुविधाएं मरीजों को मिलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पंचकूला का चार करोड़ से ज्यादा का बकाया है। पूरे प्रदेश में पंचकूला, अंबाला, फरीदाबाद, गुरुग्राम के हार्ट सेंटरों का करीब नौ करोड़ का बकाया है। स्वास्थ्य विभाग को 14 दिन तक भुगतान का समय दिया गया था, जो सोमवार को पूरा हो जाएगा। विभाग को 9 सितंबर को एक रिमाइंडर भेजेंगे। अगर दो दिन के भीतर भुगतान नहीं हुआ तो बुधवार से उपचार बंद कर देंगे। -डॉ. सतीश, इंचार्ज, हार्ट सेंटर सेक्टर-6 सिविल अस्पताल


हार्ट सेंटर सेंटर के बकाया राशि का बिल बनाकर स्वास्थ्य महानिदेशक कार्यालय को भेजा गया है। अस्पताल प्रबंधन की तरफ से जल्द से जल्द भुगतान की मांग गई है। -डॉ. मुक्ता कुमार, सिविल सर्जन पंचकूला।



हार्ट सेंटर के पैसे का भुगतान एक सप्ताह के अंदर कर देंगे। हार्ट सेंटर में आयुष्मान भारत, बीपीएल व एससी कार्डों सहित सरकार की निशुल्क योजनाओं के तहत होने वाले मरीजों का उपचार मिलेगा। इस संबंध में संचालक से बात की जाएगी। - मनीष बंसल, डीजी हेल्थ हरियाणा स्वास्थ्य सेवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed