फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Trap of encroachment, the city is in trouble, the situation is not improving after continuous action

Panchkula News: अतिक्रमण का जाल, शहर बेहाल, लगातार कार्रवाई के बाद नहीं सुधर रहे हालात

Wed, 24 May 2023 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Trap of encroachment, the city is in trouble, the situation is not improving after continuous action
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। शहर के विभिन्न सेक्टरों में अतिक्रमण का जाल फैला हुआ है। अतिक्रमणकारियों के दुस्साहस के कारण एचएसवीपी की ओर से लगातार की जा रही कार्रवाई जीरो साबित हो रही है। सुबह से लेकर रात तक शहर की सड़कों और बाजारों पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा रहता है। शहर के सेक्टर-20, 19, 16, 15, 14 सहित करीब सभी सेक्टरों की मार्केट में अतिक्रमण की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन


दुकानदार बरामदों में स्टाल लगाकर उस पर सामान रख देते हैं। बरामदों में जगह नहीं बचने के कारण लोगों को एक से दूसरी दुकान पर जाने के लिए दिन में धूप से होकर गुजरना पड़ता है। एचएसवीपी की ओर से शहर के बाजारों में लगातार अभियान चलाया जाता है, मगर वह पूरी तरह बेअसर साबित हो रहा है। इसका एक कारण यह भी है कि अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जाती है। उनका जो सामान जब्त किया जाता है, वो मामूली जुर्माना लगाने के बाद वापस दे दिया जाता है।
विज्ञापन


विस अध्यक्ष के सात सरोकारों में से एक
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने पंचकूला को एक आदर्श शहर बनाने के लिए सात सरोकार निर्धारित किए थे। इनमें से अतिक्रमण मुक्त पंचकूला भी एक शामिल है। इसके लिए वे हर महीने अधिकारियों की मीटिंग भी लेते हैं। मीटिंग में सभी मुद्दों की समीक्षा की जाती है। एचएसवीपी अधिकारी भी लगातार कार्रवाई करने की दलील पेश कर देते हैं। मगर धरातल पर हालात में कोई सुधार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




संपदा अधिकारी के स्पष्ट निर्देश हैं कि अतिक्रमण कारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसलिए एचएसवीपी की ओर से हर रोज अभियान चलाकर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई की जाएंगी। अतिक्रमण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। - मान सिंह, सुपरवाइजर इंफोर्समेंट टीम, एचएसवीपी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed