फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana corona virus update, corona in Haryana, Haryana corona update, covid-19 positive cases in Haryana

हरियाणा में कोरोना से 10 की और मौत, परिवहन मंत्री, करनाल सांसद और घरौंडा विधायक भी पॉजिटिव

Tue, 25 Aug 2020 10:46 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 25 Aug 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
Haryana corona virus update, corona in Haryana, Haryana corona update, covid-19 positive cases in Haryana
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

हरियाणा में कोरोना अब राजनेताओं को भी लगातार अपनी चपेट में ले रहा है। सीएम मनोहर लाल और विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता के बाद अब परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा भी अपने दो स्टाफ सदस्यों के साथ कोरोना ग्रस्त हो गए हैं।

विज्ञापन


इतना ही नहीं घरौंडा से विधायक हरिवंद्र कल्याण और रिटायर्ड आईएएस धनपत सिंह भी संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले कुरुक्षेत्र के सांसद समेत छह विधायक कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। फिलहाल इलाज के लिए सीएम और स्पीकर मेदांता अस्पताल गुरुग्राम में भर्ती हो गए हैं।
विज्ञापन


उधर, ट्वीट कर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि मेरी नोवल कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसलिए मैं अपने आप को आइसोलेट कर रहा हूं। मुझे किसी प्रकार का कोई लक्षण नहीं हैं। पिछले दिनों जो भी लोग मरे संपर्क में आए हैं, उनसे अनुरोध करता हूं कि वे भी अपना टेस्ट अवश्य करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


करनाल के सांसद संजय भाटिया ने कहा कि मेरी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। अभी मैं होम क्वारंटीन ही रहूंगा। सुखद है कि सभी सहयोगी की रिपोर्ट निगेटिव है। गत कुछ दिनों में आप में से जो भी स्वजन मेरे संपर्क में आए हैं, वह स्वयं को क्वारंटीन कर अपनी जांच करवाएं।

घरौंडा से विधायक हरविंद्र कल्याण ने कहा कि कोरोनो के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने अपना कोविड टेस्ट करवाया और रिजल्ट पॉजिटिव रहा। मेरी तबीयत ठीक है। लेकिन डॉक्टरों की सलाह पर होम क्वारंटीन हो रहा हूं। मेरे संपर्क में आने वाले अपना टेस्ट जरूर करवाएं।

सीएम, स्पीकर समेत सात विधायक, तीन सांसद हो चुके कोरोना पॉजिटिव
हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता सहित सात विधायकों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक हरविंदर कल्याण, राम कुमार कश्यप, असीम गोयल व लक्ष्मण नापा शामिल हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री के ओएसडी भूपेश्वर दयाल भी संक्रमित पाए गए हैं। तीन सांसद भी पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें करनाल से संजय भाटिया, कुरुक्षेत्र से नायब सैनी और हिसार से बृजेंद्र सिंह भी कोरोना ग्रस्त हो चुके हैं। बिजली मंत्री रणजीत सिंह की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

उधर, पिछले 24 घंटों में हरियाणा में 1148 नए केस सामने हैं। जबकि 10 मरीजों की और मौत हो गई है। कैथल में चार, फरीदाबाद में दो, अंबाला, करनाल, पंचकूला और फतेहाबाद में एक-एक मरीजों ने दम तोड़ दिया है। 220 मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है। प्रदेश में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 56608 हो गई है। जबकि मरने वाले मरीजों का आंकड़ा 623 तक पहुंच गया है।

संक्रमण से रिकवरी की दर 82.14 प्रतिशत पहुंच गई है। जबकि संक्रमण की दर 5.69 प्रतिशत है। 6259 संदिग्ध मरीजों की सैंपल रिपोर्ट आने का इंतजार है। 72151 मरीजों को स्वास्थ्य महकमे ने मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा हुआ है। फरीदाबाद में 132, गुरुग्राम में 114, सोनीपत में 34, रेवाड़ी में 129, अंबाला में 71, रोहतक में 72, पानीपत में 109, करनाल में 80, हिसार में 74, पलवल में 7, पंचकूला में 20, महेंद्रगढ़ में 12, झज्जर में 8, भिवानी में 13, कुरुक्षेत्र में 52, नूंह में 3, सिरसा में 70, यमुनानगर में 31, फतेहाबाद में 34, कैथल में 51 व जींद में 32 नए मरीज सामने आए हैं।

अब तक फरीदाबाद में 11982, गुरूग्राम में 11176, सोनीपत में 3862, रेवाड़ी में 3176, अंबाला में 3299, रोहतक में 2667, पानीपत में 3057, करनाल में 2237, हिसार में 1782, पलवल में 1419, पंचकूला में 1657, महेंद्रगढ़ में 1450, झज्जर में 1104, भिवानी में 1186, कुरुक्षेत्र में 1390, नूहं में 681, सिरसा में 1058, यमुनानगर में 1186, फतेहाबाद में 725, कैथल में 751, जींद में 497 व चरखी दादरी में 266 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं।

ठीक होने वालों में मरीजों में अब तक फरीदाबाद में 11042, गुरुग्राम में 10188, सोनीपत में 3459, रेवाड़ी में 2536, अंबाला में 2815, रोहतक में 2022, पानीपत में 1965, करनाल में 1475, हिसार में 1287, पलवल में 1309, पंचकूला में 1136, महेंद्रगढ़ में 1162, झज्जर में 975, भिवानी में 959, कुरुक्षेत्र में 825, नूंह में 620, सिरसा में 503, यमुनानगर में 657, फतेहाबाद में 530, कैथल में 475, जींद में 371 व चरखी दादरी में 185 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed