फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Transport Minister Anil Vij got his eyes examined at the Civil Hospital

Panchkula News: परिवहन मंत्री अनिल विज ने सिविल अस्पताल में करवाई आंखों की जांच

Tue, 29 Jul 2025 11:59 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Transport Minister Anil Vij got his eyes examined at the Civil Hospital
पंचकूला। हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज मंगलवार को सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी आंखों की जांच करवाई। जानकारी के अनुसार अनिल विज हरियाणा सचिवालय में उपस्थित थे, जब उन्हें अपनी आंखों में कुछ असुविधा महसूस हुई। इसके बाद उन्होंने तुरंत अस्पताल के प्रिंसिपल मेडिकल आफिसर डॉ आरएस चौहान को काल कर समस्या की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने उनको उन्हें सिविल अस्पताल सेक्टर-6 आने की सलाह दी, जहां नेत्र जांच की सभी उन्नत मशीनें उपलब्ध हैं। मंत्री अनिल विज शाम करीब 6:15 बजे अस्पताल पहुंचे और नेत्र विभाग में उनका परीक्षण किया गया। जांच प्रक्रिया करीब 20 से 25 मिनट चली, जिसमें उनकी आंखों की स्थिति सामान्य पाई गई। डाक्टरों के अनुसार, उनके चश्मे का नंबर भी पहले जैसा ही है और किसी भी प्रकार की नई समस्या सामने नहीं आई। अस्पताल में आंखों से संबंधित सभी आधुनिक जांच उपकरण मौजूद हैं, जिससे मंत्री अनिल विज का पूरा परीक्षण सुचारू रूप से और त्वरित ढंग से किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि मंत्री जी की आंखें स्वस्थ हैं और उन्हें किसी प्रकार की चिंता की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन


लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर 20-20 का मैच हो रहा है : अनिल विज
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने लोकसभा में आपरेशन सिंदूर को लेकर चल रही बहस के संबंध में कहा कि विपक्ष ऑपरेशन सिंदूर में भारत की उपलब्धियां और भारत की जीत से खुश नहीं है इसलिए यह लोकसभा में अपना दुखड़ा रो रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लोकसभा में विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह सारा देश देख रहा है कि लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर 20-20 का मैच हो रहा है इसमें भारत की तरफ से भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दल बैटिंग कर रहे हैं और पाकिस्तान की तरफ से कांग्रेस और सहयोगी दल है। विज ने कहा कि इस बात को सारा देश जानता है कि कि बहादुरी के साथ हमारी सेना ने लड़ाई लड़ी, तकनीक के साथ हमारी सेना ने लड़ाई लड़ी, सटीक निशानेबाजी के साथ हमारी सेना ने लड़ी और हमारी सेना ने पाकिस्तान के दांत खट्टे कराए हैं। उन्होंने बताया कि हमारी सेना ने आतंकवादी अड्डों को तबाह किया है, एयरवेज अड्डों को तबाह किया है उनका एयर सिस्टम हमारी सेना ने तबाह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed