फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Transfer: Police commissioner transferred inspectors posted in police stations

ट्रांसफर : पुलिस कमिश्नर ने किए थानों में तैनात इंस्पेक्टरों के तबादले

Sun, 16 Jan 2022 01:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Transfer: Police commissioner transferred inspectors posted in police stations
पंचकूला। जिले के थानों में तैनात इंस्पेक्टरों के तबादले किए गए हैं। ये आदेश पुलिस कमिश्नर सौरभ सिंह ने जारी किए हैं। सेक्टर-5 थाना प्रभारी दलीप सिंह को सेक्टर-14 में नया थाना प्रभारी लगाया है। वहीं सेक्टर-14 के थाना प्रभारी रहे राजेश मिगलानी को सेक्टर-20 थाने का चार्ज दिया गया है। सेक्टर-19 क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर कर्मबीर सिंह को कालका थाना प्रभारी का चार्ज दिया गया है। सेक्टर-19 क्राइम ब्रांच का चार्ज सेक्टर-26 में तैनात इंस्पेक्टर अनंत राम को दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं कालका थाना प्रभारी रहे अजीत सिंह को कालका थाने से हटाकर सूरजपुर ट्रैफिक इंचार्ज का चार्ज दिया है। सेक्टर-5 थाने की कमान इंस्पेक्टर बच्चू सिंह को दी गई है। इससे पहले वह रायपुररानी थाने के प्रभारी थे। उनकी जगह रायपुररानी थाना प्रभारी का चार्ज इंस्पेक्टर राजेश कुमार को दिया गया है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार से सूरजपुर ट्रैफिक का चार्ज लेकर इंस्पेक्टर अजीत सिंह को दिया गया है। इसके पहले उनके पास कालका थाना प्रभारी का चार्ज था। पुलिस कमिश्नर सौरभ सिंह ने बताया कि कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विभाग की तरफ से यह फैसले लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed