फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Trains running late, crowd increased at Chandigarh station due to diversion of trains

Panchkula News: देरी से चल रही ट्रेनें, ट्रेनों के डायवर्जन से चंडीगढ़ स्टेशन पर बढ़ी भीड़

Wed, 01 May 2024 05:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
Trains running late, crowd increased at Chandigarh station due to diversion of trains
पंचकूला। शंभू रेलवे स्टेशन पर ट्रैक जाम होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। सफर के दौरान लोगों को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से ट्रेनें डायवर्ट कर चलाई जा रही हैं। इस कारण चंडीगढ़ स्टेशन पर भारी भीड़ है और लोगों को ट्रेनें देरी से मिल रही हैं। वहीं रूट डायवर्ट होने के बाद ट्रेनों के अवागमन में 10 घंटे से समय का परिवर्तन हुआ है। इस कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। प्लेटफार्म पर ट्रेन पकड़ने के लिए यात्रियों को इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं अमृतसर जाने वाले यात्रियों को रूट डायवर्ट होने के कारण परेशानी हुई है। रूट डायवर्ट कर ट्रेनों को चंडीगढ़ की ओर से चलाया जा रहा है। ये ट्रेनें अंबाला कैंट-चंडीगढ़-न्यू मोरिंडा- सरहिंद- सानेहवाल से होकर गुजर रही हैं। लोगों को लंबी दूरी के सफर के लिए चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन आना पड़ रहा है। चंडीगढ़ स्टेशन पर आने वाली पश्चिम एक्सप्रेस भी तीन घंटे देरी से आई। इसके अलावा अन्य ट्रेनों का संचालन भी देरी से हुआ है।
विज्ञापन

ट्रेन आने का प्लेटफार्म पता नहीं चल पाया
मुझे मुंबई जाना है। ट्रेन आने का प्लेटफार्म पता नहीं चल पाया है। इस कारण स्टेशन पर परेशान होना पड़ा। कई बार पूछताछ काउंटर में समय का पता लगाने गए, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

-राजन कुमार, यात्री

समय पर ट्रेनें नहीं चल रही
समय पर ट्रेनों का संचालन नहीं हो रहा है। छत्तीसगढ़ से अमृतसर जाना है। रूट बदलने के बाद ट्रेन नौ घंटे लेट है। अभी तक ट्रेन आने का समय पता नहीं चल सका है। छत्तीसगढ़ से यह ट्रेन समय पर चली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-करन सिंह, यात्री

एनाउंस भी नहीं हो रही
प्लेटफार्म पर ट्रेनों के रुकने की सही जानकारी नहीं मिल रही है। प्लेटफार्म पर एनाउंस भी नहीं हो रही है। दिल्ली जाना है, लेकिन अब तक ट्रेन न आने से परेशान हूं।

-मुकेश कुमार, यात्री

टिकट लेने में भी मशक्कत
रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर पर भारी भीड़ है। टिकट के लिए एक घंटे की मशक्कत के बाद टिकट मिल रहा है। साथ ही दोपहर में दिल्ली जाने वाली ट्रेन लेट है।
-अशोक कुमार, यात्री
कोट
स्टेशन पर रूट डायवर्जन के बाद गाड़ियों की संख्या बढ़ी है। इस कारण ट्रेनों का संचालन लेट हो रहा है। जल्द ही इसे ठीक किया जाएगा। इसके लिए रेलवे की ओर से तैयारी की गई है। सभी रेलवे स्टाफ को इसके लिए निर्देश भी दिए गए हैं।
-दीपक कुमार, चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर, नाॅर्दर्न रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed