फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Training Zone stood first by winning 13 gold, seven silver and eight bronze medals

Panchkula News: 13 स्वर्ण, सात रजत तथा आठ कांस्य पदक जीतकर प्रशिक्षण परिक्षेत्र प्रथम

Sun, 28 Jul 2024 04:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Training Zone stood first by winning 13 gold, seven silver and eight bronze medals
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) भानू में जुलाई 24 से 27 तक आयोजित की गई अंतर सीमांत स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2024 का समापन समारोह शनिवार को हुआ। इस अवसर पर आईटीबीपी के पूर्व महानिरीक्षक पर्वतारोही पद्मश्री हरभजन सिंह ने विजेता खिलाड़ियों का मेडल पहनाकर हौसला बढ़ाया। इस प्रतियोगिता में सर्वाधिक 13 स्वर्ण, सात रजत तथा आठ कांस्य पदक जीतकर प्रशिक्षण परिक्षेत्र प्रथम स्थान पर रहा। वहीं, दूसरा स्थान छह गोल्ड, सात रजत और पांच कांस्य पदक जीतकर उत्तर पश्चिम सीमांत रहा। 05 रजत, 07 कांस्य पदक जीतकर उत्तरी सीमांत तृतीय स्थान पर रहा।

एथिलीट में कांस्टेबल जीडी बप्पा राय प्रशिक्षण परिक्षेत्र को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। कमांडो प्रतियोगिता में कांस्टेबल जीडी धर्मेंद्र कुमार उत्तरी सीमांत को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। वेट प्राथमिक उपचार (श्वान एवं अश्व) प्रतियोगिता में सहायक उप निरीक्षक विक्रम सिंह प्रशिक्षण परिक्षेत्र को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। इस अवसर पर ब्रिगेडियर उपमहानिरीक्षक (प्रशासन) जीएस गिल, उपमहानिरीक्षक (वेट) डॉ. टेकचंद सहित अधीनस्थ अधिकारी तथा अन्य हिमवीरों के साथ-साथ सभी प्रशिक्षाणार्थी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed