फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Training for civil defence volunteers begins today

Panchkula News: सिविल डिफेंस वालंटियर के लिए प्रशिक्षण आज से

Mon, 12 May 2025 01:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Training for civil defence volunteers begins today
इस बारकोड को स्कैन करें।
डीसी ने रजिस्ट्रेशन के लिए बारकोड को स्कैन कर लिंग पर पंजीकरण करने को कहा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने कहा कि पंचकूला प्रशासन की ओर से 18 साल से अधिक के लोगों के लिए सिविल डिफेंस वालंटियर के तौर पर ट्रेनिंग प्रोग्राम 12 मई से एक सप्ताह के लिए शुरू किया जा रहा है। सोमवार से सेक्टर-3 के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में सुबह 9 से 12 बजे तक और आईटीआई बिटना पिंजौर में 2 बजे से 5 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे युवा किसी भी आपदा में अपनी व दूसरों की जान व माल की रक्षा कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग के लिए 18 साल से 50 साल तक की उम्र होनी चाहिए। योग्यता कम से कम दसवीं पास है। उपायुक्त ने बताया कि मास्टर ट्रेनर के लिए 8 से 10 साल का वालंटियर का अनुभव होना चाहिए और 3 से 5 वर्ष का वार्डन का अनुभव व शैक्षणिक योग्यता बीए होनी चाहिए। इसके अलावा उसकी फिटनेस भी जरूरी है।

उन्होंने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बिटना पिंजौर में जिले के युवाओं व अन्य लोगों को सिविल डिफेंस वालंटियर का प्रशिक्षण 2 बजे से 5 बजे तक प्रदान किया जाएगा। इच्छुक लोगों से अनुरोध है कि वे रजिस्ट्रेशन के लिए बारकोड को स्कैन कर मिलने वाले लिंक पर प्रशिक्षण के लिए पंजीकरण करें व प्रशिक्षण प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed