फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Training: 105 trainees are taking training of commandos in Bhanu

प्रशिक्षण : भानू में 105 प्रशिक्षणार्थी ले रहे कमांडो का प्रशिक्षण

Fri, 11 Feb 2022 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Training: 105 trainees are taking training of commandos in Bhanu
बरवाला। प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल भानू में आयोजित 97वें कमांडो कोर्स में 105 प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण ले रहे हैं। आईटीबीपी के उपमहानिरीक्षक राजेश शर्मा ने बताया कि इस प्रशिक्षण कोर्स की अवधि 10 सप्ताह की होती है। इसमें प्रशिक्षणार्थियों को कठोर प्रशिक्षण के साथ-साथ मुश्किल परिस्थितियों से भी निपटने के लिए तैयार किया जाता है। इस दौरान कमांडो कोर्स के प्रशिक्षणार्थियों विभिन्न अभ्यास किए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हेली स्लेदरिंग कमांडो फोर्स का एक मुख्य हिस्सा होता है। इसमें हेलीकॉप्टर द्वारा रस्सी के सहारे उतरने प्रशिक्षण दिया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि हेलीकॉप्टर द्वारा कम समय में दुर्गम स्थानों पर सैनिकों को तैनात किया जा सके। उन्होंने बताया कि स्लेदरिंग का उपयोग आमतौर पर उन स्थितियों में किया जाता है जब खतरनाक लेंडिंग के लिए जमीन नरम या समतल न हो। और कमांडो सभी बलों में विशेष सैनिक होते हैं, इसलिए एक कमांडो के पास स्लेदरिंग का बुनियादी कौशल होता है। इस मौके पर अधिकारी और कमांडो कोर्स प्रशिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed