फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Traffic police issued 1905 challans for illegal parking in six months

Panchkula News: ट्रैफिक पुलिस ने छह महीने में अवैध पार्किंग के 1905 चालान काटे

Tue, 08 Jul 2025 12:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Traffic police issued 1905 challans for illegal parking in six months
पंचकूला। ट्रैफिक पुलिस ने छह महीने में अवैध पार्किंग के 1905 चालान काटे हैं। यह चालान पिछले साल 2024 के पहले छह महीनों की तुलना में 629 अधिक हैं। साल 2024 की समान अवधि में यह आंकड़ा 1276 था। यह कार्रवाई डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमित दहिया के दिशा-निर्देशन में की गई। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, अवैध रूप से खड़े वाहन अक्सर ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने जगह-जगह निरीक्षण कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान काटे। शहर में चलाए गए इस विशेष अभियान की कमान सिटी ट्रैफिक एसएचओ इंस्पेक्टर सुनील कुमार और सूरजपुर ट्रैफिक इंचार्ज एसआई नरेंद्र कुमार ने संभाली। दोनों अधिकारियों की निगरानी में उन क्षेत्रों पर विशेष फोकस किया गया, जहां लगातार अवैध पार्किंग की शिकायतें मिल रही थीं। एसीपी ट्रैफिक सुकरपाल सिंह ने बताया कि यह अभियान पूरी तरह से जनता की सुविधा और ट्रैफिक संचालन को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी यह कार्रवाई और अधिक सख्ती के साथ जारी रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed