फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Traders need not worry, Punjab has your government: Mann

व्यापारियों को चिंता करने की जरूरत नहीं, पंजाब में आपकी है सरकार : मान

Sun, 07 Jul 2024 10:06 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
Traders need not worry, Punjab has your government: Mann
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जालंधर शहर के व्यापारियों, छोटे दुकानदारों और कारोबारियों के साथ बैठक की और उनकी समस्याएं सुनीं। सीएम ने व्यापारियों की अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया और कुछ का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया।मुख्यमंत्री ने जालंधर के छोटे दुकानदारों और विभिन्न व्यवसायों से संबंधित व्यापार मंडलों से उपचुनाव में आम आदमी पार्टी का समर्थन करने की अपील की और उनसे मोहिंदर भगत को भारी बहुमत से अपना विधायक चुनकर विधानसभा में भेजने को कहा। उन्होंने कहा कि हम मोहिंदर भगत को मंत्री बनाएंगे, ताकि वह जालंधर के लोगों की सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल कर सकें। व्यापारियों से बातचीत के दौरान मान ने उनकी समस्याओं को सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि अब आपको चिंता करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है, क्योंकि अब पंजाब में आपकी अपनी सरकार है।
विज्ञापन

मान ने कहा कि पंजाब को प्रगति और अर्थव्यवस्था के मामले में मजबूत बनाने में व्यापार क्षेत्र का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। उद्योग के विकास से ही बेरोजगारी की समस्या को समाप्त किया जा सकता है। राज्य का राजस्व भी उद्योग और व्यापार से ही बढ़ सकता है, इसलिए हम व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन

सीएम मान ने कहा कि जबसे राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, तब से पंजाब के कई प्रतिभाशाली लोग विदेश से अपने देश पंजाब वापस आ गए और यहां नए-नए तरह के व्यवसाय शुरू कर रहे हैं। पिछली सरकारों में व्यापारियों से हिस्सा मांगा जाता था, जिसके कारण वे पंजाब छोड़कर या तो विदेश या दूसरे राज्यों में चले जाते थे। पंजाब में अब आम आदमी पार्टी की ईमानदार सरकार है। हम राज्य में उद्योग-व्यापार को बढ़ावा देने बनाने के लिए लगातार बड़े और ठोस कदम उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed