फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Toy train will run only till Taradevi railway station and not Shimla for five days

Panchkula News: पांच दिन शिमला नहीं, तारादेवी रेलवे स्टेशन तक ही चलेगी टॉय ट्रेन

Thu, 10 Jul 2025 12:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Toy train will run only till Taradevi railway station and not Shimla for five days
विज्ञापन


कालका। कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर रेलवे विभाग समरहिल के पुल नंबर 800 पर कल से पांच दिन तक मरम्मत कार्य शुरू करवाएगा। इस दौरान कालका से शिमला के बजाय तारादेवी रेलवे स्टेशन तक ही टॉय ट्रेन का संचालन किया जाएगा। रेलवे विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 11 से 15 जुलाई तक सभी ट्रेनें तारादेवी रेलवे स्टेशन तक ही चलेंगी। इससे आगे शिमला जाने वाले सैलानियों को सड़क मार्ग से ही जाना पड़ेगा। वहीं, 16 जुलाई से फिर से रेल की आवाजाही शिमला रेलवे स्टेशन तक शुरू हो जाएगी। बता दें कि मई में भी यहां पर मरम्मत का काम किया गया था। अब फिर से यहां पर पुल की मरम्मत का काम शुरू किया जा रहा है।

निरीक्षण के बाद 14 दिन बंद रखा था रेलवे ट्रैक

बता दें कि मई में भी दिल्ली से रेलवे विभाग की टीम ने इस ट्रैक का निरीक्षण किया था। इसके बाद रेलवे विभाग ने इस रेल मार्ग पर कालका से शिमला के लिए चलने वाली ट्रेनों को पहले (30 मई से 12 जून तक) 14 दिन के लिए बंद किया गया था। अब इसे पांच दिन के लिए बंद किया जा रहा है। समरहिल के पास बरसात के चलते हुए भूस्खलन के कारण दो साल पहले पटरी के नीचे नाला बन गया था। पटरी को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ था। इसके बाद अब सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे विभाग हर साल बरसात से पहले पुल का मरम्मत कार्य करवाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article