{"_id":"68604c00f369e55aed008d9d","slug":"tourists-flocked-to-see-the-natural-beauty-of-morni-panchkula-news-c-87-1-spkl1029-124097-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मोरनी का प्राकृतिक सौंदर्य देखने के लिए उमड़े पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मोरनी का प्राकृतिक सौंदर्य देखने के लिए उमड़े पर्यटक
विज्ञापन
मोरनी। वेकेशन सीजन के आखिरी पड़ाव में मोरनी का प्राकृतिक सौंदर्य देखने के लिए पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। शुक्रवार को सभी गेस्ट हाउस, होटल और रिसॉर्ट पूरी तरह से फुल रहे। हरियाणा पर्यटन निगम द्वारा संचालित प्रमुख गेस्ट हाउस माउंटेन क्वावेल और टिक्करताल कांप्लेक्स में भी एक भी कमरा खाली नहीं रहा।
हरियाणा पर्यटन विभाग के मोरनी और टिक्करताल परिसर के इंचार्ज दर्शन आनंद ने बताया कि इस वेकेशन सीजन में सैलानियों की संख्या काफी उत्साहजनक रही। उन्होंने बताया कि आने वाले हफ्तों में पर्यटकों के अनुभव को और भी खास बनाने के लिए पर्यटन निगम ने कई विशेष कार्यक्रमों की योजना बनाई है। इनमें म्यूजिकल नाइट, डीजे टाइम, बोनफायर और बच्चों व परिवारों के लिए छोटी-छोटी मनोरंजक गतिविधियां शामिल हैं।
ग्रीन मोरनी अभियान के तहत सैलानी लगा रहे पौधे
एक अनोखी पहल के तहत हरियाणा पर्यटन विभाग ने ग्रीन मोरनी पौधारोपण अभियान भी शुरू किया है। इस अभियान के तहत सैलानियों को जंगलों के बीच ले जाकर पौधे लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। दर्शन आनंद ने बताया कि यह ड्राइव पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम है और सैलानी भी इसमें विशेष रुचि दिखा रहे हैं।