फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Total 4.33 lakh voters in the district, 26 voters are third gender

Panchkula News: जिले में कुल 4.33 लाख वोटर, 26 वोटर थर्ड जेंडर

Sat, 31 Aug 2024 06:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Total 4.33 lakh voters in the district, 26 voters are third gender
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. यश गर्ग ने बताया कि जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जिला की दोनों विधानसभाओं की मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। अब जिला की दोनों विधानसभाओं में कुल 4,33,369 वोटर हैं। इनमें 2,27,053 पुरुष वोटर, 2,06,290 महिला वोटर और 26 वोटर थर्ड जेंडर शामिल हैं। डाॅ. यश गर्ग ने बताया कि 1-कालका विधानसभा में 2,00,297 वोटर शामिल हैं, इनमें 1,04,426 पुरुष वोटर 95,853 महिला वोटर और 18 वोटर थर्ड जेंडर शामिल हैं।
2-पंचकूला विधानसभा में 2,33,072 वोटर शामिल हैं इनमें 1,22,627 पुरूष वोटर, 1,10,437 महिला वोटर और आठ वोटर थर्ड जेंडर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा दो सितंबर तक नये वोट बनाने का कार्य किया जा रहा है। जिला का कोई भी नागरिक दो सितंबर तक नए वोट बनवाने के लिए आवेदन कर सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 18 से 19 आयुवर्ग के कुल 10,132 वोटर हैं, इनमें से कालका में 4,859 और पंचकूला में 5,273 वोटर हैं, इस वर्ग में 1,032 वोट नये बने हैं। 20-29 आयुवर्ग के कुल 77,931 वोटर हैं, इनमें से कालका में 39,270 और पंचकूला में 38,661 हैं, इस वर्ग में 1,687 वोटर नये शामिल हुए हैं। 30-39 आयुवर्ग के कुल 99,891 वोटर हैं, इनमें कालका में 48,323 और पंचकूला में 51,568 हैं, इस वर्ग में 409 वोटर नये शामिल हुए हैं।
विज्ञापन

40-49 आयुवर्ग के कुल 90,190 वोटर हैं, इनमें कालका में 40,724 और पंचकूला में 49,466 है, इस वर्ग में 224 वोटर कम हुए हैं। उपायुक्त ने बताया कि 50-59 आयुवर्ग के कुल 69,042 वोटर हैं, इनमें कालका में 30,871 और पंचकूला में 38,171 वोटर हैं, इस वर्ग में 611 वोटर नये शामिल हुए हैं। 60-69 आयुवर्ग के कुल 48,641 वोटर हैं, इनमें कालका में 21,465 और पंचकूला में 27,176 वोटर हैं, इस वर्ग में 939 वोटर नये शामिल हुए हैं। 70-79 आयुवर्ग के कुल 26,105 वोटर हैं, इनमें कालका में 10,364 और पंचकूला में 15,741 वोटर हैं, इस वर्ग में 1,197 वोटर नये शामिल हुए हैं। 80 वर्ष से ज्यादा आयुवर्ग के कुल 11,437 वोटर हैं, इनमें कालका में 4,421 और पंचकूला में 7,016 वोटर हैं, इस वर्ग में 1,497 वोटर नये शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed