फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Took pictures from Instagram ID and changed them into objectionable photos

Panchkula News: इंस्टाग्राम आईडी से तस्वीरें लेकर आपत्तिजनक फोटो में बदल दीं

Fri, 24 Oct 2025 12:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Took pictures from Instagram ID and changed them into objectionable photos
पंचकूला। चंडीमंदिर थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिग स्कूल छात्रा को ब्लैकमेल करने और परेशान करने का गंभीर मामला सामने आया है। छात्रा ने आरोप लगाया है कि स्कूल के बाहर कुछ लड़के उसे परेशान करते थे।
विज्ञापन

एक लड़के ने पहले उससे दोस्ती की और फिर उसकी इंस्टाग्राम आईडी से तस्वीरें लेकर उन्हें आपत्तिजनक फोटो में बदल दिया। इसके बाद पीड़िता ने चंडीमंदिर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आरोपी ने 5 अगस्त के आसपास उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल कर दीं और उसे धमकी देने लगा कि अगर उसने बात नहीं मानी तो वह उसका वीडियो बनाकर वायरल कर देगा। छात्रा ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी उसे अपने घर बुलाकर नशा करने के लिए कहता था। उसने कोल्डड्रिंक में बीयर और सिगरेट पिलाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी और उसके कुछ दोस्तों ने मिलकर छात्रा के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश भी की, जिससे वह बड़ी मुश्किल से बचकर भागी। आरोपी के फोन में उसकी काफी तस्वीरें और वीडियो हैं जिनका उपयोग उसे धमकी देने के लिए करता है। छात्रा के मुताबिक आरोपी और उसके 4-5 दोस्त नशा करते हैं और नशे के बाद उसे तंग करते हैं जिसके कारण उसने स्कूल जाना बंद कर दिया था।

इसके चलते छात्रा ने तनाव में आकर एक बार हार्पिक टॉयलेट क्लीनर भी पी लिया था, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई थी। पीड़िता ने अपनी एक सहेली पर भी गलत काम के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। छात्रा चाहती है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed